Header Ads

इस करवाचौथ और चमकेगी आपकी मेहंदी अगर इन टिप्स को करें फॉलो


करवाचौथ, रक्षाबंधन और शादी के मौकों पर मेहंदी रचे हाथ बहुत ही खूबसूरत लगते हैं और ये रीति-रिवाज़ का जरूरी हिस्सा भी होते हैं

 16 श्रृंगार से शामिल मेहंदी लगाने का शौक ज्यादातर लेडीज़ को होता है लेकिन कैसे उसे ज्यादा दिनों तक टिकाए रखें और उसका कलर डार्क कर सकते हैं इसके बारे में सही तरीके से पता नहीं होता.

आज हम कुछ ऐसे ही टिप्स एंड ट्रिक्स की बात करेंगे जिससे मेहंदी का कलर डार्क बना रहे.

मेहंदी लगाने के बाद इसका कलर डार्क करने के लिए उसे जितना हो सके पानी से दूर रखें. कोशिश करें मेहंदी को रात में लगाएं और कम से कम 12-24 घंटे तक इसे पानी से दूर रखें. इससे मेहंदी न सिर्फ रचेगी बल्कि काफी दिनों तक टिकी भी रहेगी.


बॉडी की गर्माहट भी मेहंदी रचाने के लिए बहुत जरूरी होती है. इसके लिए मेहंदी सूखने के बाद हाथों में ढीले-ढाले दस्ताने (गलव्स) पहन सकती हैं. इसके अलावा हाथों पर आग की सेंक लें लेकिन संभाल कर.

मेहंदी के बने-बनाए कोन कई बार हाथों के लिए अच्छे नहीं होते क्योंकि इनमें कई सारे केमिकल्स मिले होते हैं. किसी तरह के रिएक्शन से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप मेहंदी का पेस्ट बनाएं और फिर उसे कोन में भरकर लगाएं.

जब तक आपकी मेहंदी सूख रही है तब तक आप दूसरे काम न ही करें तो बेहतर होगा क्योंकि इससे मेहंदी खराब हो सकती हैं और साथ ही कपड़ों पर दाग-धब्बे भी लग सकते हैं. इस समस्या से बचने के लिए किसी फ्रेंड या कज़िन को अपने साथ जरूर रखें जिससे वो आपके छोटे-मोटे काम कर सकें और आप पूरी तरह से फ्री रह सकें.

मेहंदी का कलर डार्क करने के लिए उसे लगाने के बाद उस पर नींबू-चीनी का घोल जरूर लगाएं. जो मेहंदी के ऊपर एक लेयर बना देता है जिससे उस पर बाहरी किसी भी चीज़ का असर नहीं होता और वो ज्यादा रचती है.

मेहंदी का सही कलर और लुक 48 घंटे बाद ही पता चलता है तो शादी हो, करवाचौथ, रक्षाबंधन या कोई और फंक्शन, 2 दिन पहले मेहंदी लगा लें जिससे आप अपने खास दिन दिखें सबसे खास.