सुबह से रात तक ऐसे सेलिब्रेट हुई अयोध्या में दिवाली, देखें हर पल की फोटो
राम की नगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव का त्योहार खास तरीके से मनाया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ और गवर्नर राम नाईक के साथ कई मिनिस्टर्स भी मौजूद रहे।
दीपोत्सव में शामिल होने के लिए इस बार कई जिलों से ही नहीं, बल्कि देश-विदेश से भी लोग पहुंचे। नेक्सा न्यूज़ ने आपको फोटो के जरिये हर प्रोग्राम को दिखाने की कोशिश किया है।
-यहां सरयू के तट पर हो रहे रामलीला के आयोजन के लिए राम, सीता और लक्ष्मण हेलिकॉप्टर नुमा पुष्पक विमान से उतरे। विमान के लैंड होते ही सबसे पहले रामजी बाहर आए। उनके पीछे सीता उतरीं। सबसे आखिर में छोटे भाई लक्ष्मण ने जमीन पर पैर रखा।
- राम, सीता और लक्ष्मण के वेलकम के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, गवर्नर राम नाईक और मंत्री रीता बहुगुणा समेत कई नेता मौजूद थे।
- सीएम योगी ने तीनों को माला पहनाई, फिर वे राम कथा पार्क के लिए रवाना हुए। सीएम योगी और राज्यपाल राम नाईक ने सरयू की आरती की ।
- बता दें, अयोध्या में सरयू घाट पर करीब 14 हजार लीटर तिल के तेल से 1.87 लाख दीप जलाए गए। एक साथ इतने दीप जलने का रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज हो गया है।
-इससे पहले हरियाणा के सिरसा में 23 सितंबर 2016 को आयोजित किए गए कार्यक्रम में 1,50,009 दीये जलाए गए थे, जिसे राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा ने दर्ज किया था।

Post a Comment