Header Ads

घर के स्वीमिंग पूल में आ गिरा प्लेन, आसमान से टपकी मौत




अक्सर देखा जाता है कि प्लेन क्रैश ऐसी जगह होते हैं जहां आस पास कुछ न हो या फिर किसी नदी में। लेकिन क्या आपने कभी देखा कि प्लेन किसी के घर के ही स्वीमिंग पूल में क्रैश हो जाए? हालहीं में ऐसा ही हुआ ब्राजील में, जहां एक प्लेन एयरपोर्ट के रस्ते में किसी प्रॉब्लम के कारण एक घर के अंदर क्रैश हो गया।


ब्राजील के साओ जोस रिओ प्रेतों स्टेट में एक घर के स्वीमिंग पूल में प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन का एक विंग आकर स्वीमिंग पूल में गिरा और बाकी का गार्डन में। वह प्लेन सिर्फ 980 फीट ही दूर था एयरपोर्ट से। ये तो अच्छा था कि उस समय घर के अंदर कोई भी मौजूद नहीं था। प्लेन में कुल 3 लोग ट्रेवल कर रहे थे और उन तीनों की मौत उसी समय हो गई। हालांकि, अभी तक ये सामने नहीं आया है कि प्लेन क्रैश कैसे हुआ।