Header Ads

एक साथ हुई इस मां-बेटी की डिलीवरी, बच्चों को दिया इस प्रेसिडेंट का नाम




 हाल ही में तुर्की के अस्पताल में एक 42 साल की मां और उसकी 21 साल की बेटी ने एक साथ एक ही समय पर बेटों को जन्म दिया। किसी मां-बेटी के एक साथ मां बनने की ये घटना किसी चमत्कार से कम नहीं है। मां और बेटी दोनों के ही बच्चों का जन्म सिजेरियन ऑपरेशन से हुआ।


 तीन साल पहले सीरिया में चल रहे गृहयुद्ध से बचने के लिए फातमा अपनी बेटी गेड के साथ तुर्की में बसने आईं थीं।


- 9 महिने पहले मां और बेटी दोनों को लगभग एक साथ ही पता कि वो प्रेग्नेंट है।


- मां-बेटी ने दोनों बेटों को ‘रिसेप’ और ‘तैयप’ नाम दिया है। ये नाम तुर्की के प्रेसिडेंट रिसेप तैयप एर्दोगान के नाम से लिया गया है।


 हॉस्पिटल के अधिकतर डॉक्टर इस घटना पर आश्चर्य जता रहे हैं। चीफ फिजीशियन अरकान अतास के मुताबिक उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इस तरह की घटना देखी है।


- हॉस्पिटल में महिला विशेषज्ञ नईम उंसल ने भी इस वाक्ये को चमत्कार बताया।


- हालांकि दोनों के पिता के बारे में हॉस्पिटल को कोई जानकारी नहीं है।