Header Ads

रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं 'सीक्रेट सुपरस्टार' की 'अम्मी'


टीवी एक्टर मानव विज से की है शादी।

जब कभी हम फिल्म देखने जाते हैं तो हमारी नजरें केवल फिल्म के लीड किरदारों पर होती हैं। लेकिन उनके अलावा भी कुछ लोग होते हैं

जो फिल्म में उन्हीं सितारों की तरह होते हैं, जो आसमान में चाँद की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। 

फिल्मी भाषा में आप उन्हें सपोर्टिंग एक्टर्स के तौर पर जानते हैं। वैसे कहने को तो यह सहायक कलाकार ही होते हैं मगर ध्यान से देखा जाए तो आप पाएंगे

कि ये किरदार फिल्म में जान फूंकने का काम करते हैं। अब हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' को ही लीजिए। इसमें हर किरदार की सराहना की जा रही है।

इनमें इंसिया (जायरा वसीम) और आमिर खान के नाम शामिल हैं। मगर इनके बीच एक नाम और है, जिसने हम सभी का ध्यान खींचा है।

 जी हां, वो हैं इंसिया की अम्मी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस। फिल्म में वे जितनी साधारण नजर आई हैं, रियल लाइफ में वे उतनी ही ग्लैमरस हैं।

आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में लीड रोल जायरा वसीम ने निभाया है। उनके किरदार का नाम है इंसिया। उन्हीं की अम्मी नज़मा के रूप में नजर आई हैं यह खूबसूरत एक्ट्रेस।

फिल्म की कहानी के अनुसार वे एक ऐसी माँ के रोल में थीं जो जात-पात के बंधनों को तोड़कर अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने में उसकी मदद करती है।

इस खूबसूरत एक्ट्रेस का असली नाम मेहर विज है। 31 वर्षीय इस अदाकारा का जन्म 22 सितंबर 1986 को दिल्ली में हुआ था।

'सीक्रेट सुपरस्टार' के पहले मेहर विज, सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में भी नजर आ चुकी हैं। इसमें उन्होंने मुन्नी की माँ का किरदार निभाया था।

इन दोनों फिल्मों के अलावा मेहर विज 'लकी :नो टाइम फॉर लव' , 'दिल-विल प्यार-व्यार' में भी बतौर सपोर्टिंग एक्ट्रेस नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वे टीवी शोज 'राम मिलाए जोड़ी' और 'किस देश में है मेरा दिल' में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ चुकी हैं।   

मेहर ने फिल्म एक्टर मानव विज से शादी की है। शायद आपको अभी इनका चेहरा याद ना आए लेकिन आप मानव को कई फिल्मों में देख चुके हैं। जैसे 'रंगून', 'उड़ता पंजाब', 'फिल्लौरी' आदि। 'फिल्लौरी' में मानव ने अनुष्का के भाई का रोल निभाया था।

सोनी के पॉपुलर सीरियल 'बेहद' में समय का किरदार निभाने वाले एक्टर तो आपको याद ही होंगे। मगर आप यह नहीं जानते होंगे कि मेहर, समय यानी पियूष सहदेव की सगी बहन हैं।

मेहर का असली नाम वैशाली सहदेव था। शादी के बाद उन्होंने इसे बदलकर मेहर विज कर लिया। वैसे उनका ये नाम उन पर सूट भी करता है।

फिल्मों और छोटे पर्दे पर मेहर जितने गंभीर और सीधे-सादे रोल में दिखाई देती हैं। असल जिंदगी में वे उतनी ही चुलबुली और फन लविंग हैं।

अभी तक तो हम मेहर को सपोर्टिंग कैरेक्टर्स में ही देखते आए हैं। हम आशा करते हैं कि वो जल्द ही हमें लीड कैरेक्टर के तौर पर नजर आए।