Header Ads

अमिताभ की साली ने इनसे की थी लव मैरिज, साढ़ू भाई का इस शहर में है होटल


राजीव वर्मा ने जया बच्चन की बहन रीता भादुड़ी से प्रेम विवाह किया था।

11 अक्टूबर को सदी के महानायक और भोपाल के जमाई अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। सास इंदिरा भादुड़ी के अलावा अमिताभ के और भी रिश्तेदार भोपाल में रहते हैं।

उन्हें में से एक है साली रीता वर्मा एवं साढ़ू भाई राजीव वर्मा का परिवार। जाने-माने रंगकर्मी राजीव कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

भोपाल के फेमस न्यू मार्केट स्थित मालवीय नगर में राजीव वर्मा का एक होटल है, जिसका नाम ताप्ती सरल है।

साली ने भी किया था प्रेम विवाह

राजीव वर्मा ने जया बच्चन की बहन रीता भादुड़ी से प्रेम विवाह किया था। राजीव ने एक्टिंग करियर की शुरुआत सन 1989 में फिल्म 'मैंने प्यार किया' से की थी।

इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के पिता की भूमिका निभाई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

पिता की भूमिका निभाते रहे हैं राजीव

दो दशक तक लगातार फिल्मों और टेलीविजन के लिए काम करने वाले एक्टर राजीव वर्मा ने अपनी ज्यादातर फिल्मों व सीरियल्स में पिता की भूमिका ही निभाई है।

उन्होंने अपना टेलीविजन करियर सीरियल 'चुनौती' के साथ शुरू किया था। इस सीरियल में उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया।

एक्टिंग के लिए छोड़ दी थी सरकारी नौकरी

28 जून को मप्र के होशंगाबाद जिले में जन्मे राजीव वर्मा की पढ़ाई भोपाल से ही हुई। वे फिलहाल मुंबई में ही रही रहे हैं, हालांकि भोपाल में उनका आना-जाना लगा रहता है।

जिस वक्त उन्हें फिल्मों का ऑफर मिला वे सरकारी नौकरी में थे। वे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट ऑफ मप्र में अच्छे पद पर कार्यरत थे, लेकिन फिल्मों में काम करने के लिए उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी।

बेटे की शादी में पहुंचा था बच्चन परिवार

5 दिसंबर 2013 को भोपाल में हुई राजीव वर्मा के छोटे बेटे तथागत की शादी में सदी में महानायक अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी पहुंची थीं।

भोपाल में हुई इस ग्रैंड वेडिंग में बिग-बी प्राइवेट प्लेन से पहुंचे थे, वहीं बी-टाउन के कई सितारों ने शादी की शान बढ़ाई थी।

फेरों के बाद जैसे ही ऐश्वर्या राय बच्चन आराध्या को गोद में लिए फंक्शन में पहुंची थीं, सैकड़ों आंखें बस बच्चन परिवार की बहू और नन्ही परी आराध्या की तरफ घूम गईं थी। पूरी शादी में बच्चन परिवार आकर्षण का केंद्र रहा था।