Header Ads

गरीबी के बीच शहरों में ऐसे रहते हैं लोग, खाना और छत भी नहीं होती नसीब



भारत का हर 6 में से एक व्यक्ति झुग्गी झोपड़ी में रहता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2030 तक ये आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ सकता है। बात करें मेट्रो सिटीज की, तो यहां ग्रामीण क्षेत्रों से काम की तलाश में लोग आते हैं लेकिन बेहद दयनीय जिंदगी जीते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं मेट्रो सिटीज में रहकर गरीबी में जिंदगी बिताने वाले लोगों के बारे में।


दिल्ली में ट्रक चलाने वाले दिलीप ने बताया कि वह अहमदाबाद से दिल्ली एक अच्छी जिंदगी की तलाश में आया था लेकिन कभी अपने परिवार को यहां नहीं ला सका। दिलीप एक डंपिंग जोन में ट्रक चलाता है और घर नहीं होने की वजह से कचरे के ढेरों के बीच ट्रक खड़ा कर सो जाता है।


- दिलीप कहता है कि यहां बदबू की वजह से सांस लेना भी मुश्किल होती है, पर मैं यहां रोज सोता हूं। मुझे डर रहता है कि मुझे कोई बड़ी बीमारी न हो जाए।