Header Ads

पानी के बीचोबीच बसी है दूसरी ही दुनिया, है इतनी ज्यादा खूबसूरत



एक परफेक्ट वेकेशन वह कहलाती है जिसमें सुकून हो, आसपास पानी हो और अच्छा खाना हो। ये सब चीजें एक आइलैंड में मिल सकती हैं। तो आपको बता दें, पैसिफिक ओशन में ताईकेहाओ नाम का एक खास और खूबसूरत आइलैंड है। यह 27 किलोमीटर की गोल पट्टी में फैला है। इसका यह खास शेप इसे दुनिया के सबसे बड़े नैचुरल स्विमिंग पूल में बदल देता है।


-ताईकेहाओ का मतलब होता है 'पीसफुल लैंडिंग' और सचमुच यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। इस आइलैंड में मुश्किल से 400 लोग रहते हैं, पर यहां सालभर टूरिस्ट्स की भीड़ लगी रहती है।


-यह आइलैंड साउथ पैसिफिक ओशन में फ्रेंच पॉलिनेशिया के पास स्थित है। ताईकेहाओ आइलैंड की खास बात यह है कि पट्टियों के गोल घेरे के रूप में है, जिसकी वजह से दूर से देखने पर यह एक बहुत बड़े स्विमिंग पूल जैसा नजर आता है। यानी इसके चारों तरफ समुद्र है और अंदर भी।

-कुछ समय पहले, जैक्वेस कॉस्टयू नामक साइंटिस्ट ने अपनी टीम के साथ यहां पर एक रिसर्च की थी, जिसमें ये सामने आया था कि इस रीजन में मछलियों की सबसे ज्यादा प्रजातियां ताईकेहाओ आइलैंड में हैं।


इस आइलैंड में स्विमिंग, डाइविंग, फिशिंग, बोटिंग और स्नॉर्केलिंग की जा सकती है। यहां की रेत पिंक और व्हाइट कलर की है।



इस आइलैंड में ताईकेहाओ पर्ल बीच रिसॉर्ट भी है। इस रिसॉर्ट के कमरे भी आइलैंड की तरह खूबसूरत हैं।