Header Ads

करवा चौथ सेलिब्रेशन में रेड साड़ी में दिखीं शिल्पा, ये सेलेब्स भी आए नजर


रविवार को अनिल कपूर ने वाइफ सुनीता कपूर ने साथ मिलकर करवा चौथ सेलिब्रेशन का आयोजन अपने घर पर किया।

सेलिब्रेशन में बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए। शिल्पा शेट्टी रेड साड़ी में गॉर्जियस नजर आईं। उन्होंने हैवी नेकलेस पहन रखा था।

 सेलिब्रेशन के दौरान उन्होंने सिर पर साड़ी का पल्लू रखकर छन्नी से हसबैंड राज कुंद्रा को देखा। सेलिब्रेशन में श्रीदेवी लाइट ओशन ग्रीन की साड़ी में स्पॉट हुईं।

उन्होंने बालों में गजरा लगा रखा था और उनके गले में हैवी नेकलेस था। वहीं, रवीना टंडन डार्क पिंक कलर के सलवार सूट में नजर आई। ये सेलेब्स भी हुए शामिल...

इस मौके पर संजय कपूर की वाइफ महीप संधू, अनिल कपूर की वाइफ सुनीता कपूर, नीलम, लाली धवन, चंकी पांडे की वाइफ भावना पांडे, भावना सौमाया सहित अन्य ने मिलकर करवा चौथ की पूजा की।

 सेलिब्रेशन में डायरेक्टर डेविड धवन, राज कपूर की वाइफ कृष्णा राज, फराह खान, शिरीष कुंद्रा, अनिल कपूर, संजय कपूर, चंकी पांडे सहित कई सेलेब्स मौजूद थे।