प्रत्यूषा के बाद टीवी एक्ट्रेस को डेट कर रहा था राहुल, अब सीता से है अफेयर
बालिका वधू' फेम दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड एंड एक्टर राहुल राज सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं वे साउथ एक्ट्रेस सीता नारायण को डेट कर रहे हैं। सीता मुंबई में रहती हैं दोनों काफी करीब हैं अक्सर इन्हें साथ पार्टी करते स्पॉट किया जाता है। राहुल के सभी क्लोज फ्रेंड्स भी सीता को अच्छी तरह से जानते हैं
प्रत्यूषा की मौत(1 अप्रैल 2016) के बाद राहुल लंबे टाइम तक एक्ट्रेस सलोनी शर्मा के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं।
- कुछ टाइम पहले ही मीडिया में दोनों की लड़ाई की खबरें आई थीं।
- दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर भी काफी कुछ कहा था जिसके बाद सलोनी ने राहुल से दूरी बना ली थी।
- इस झगड़े के बाद राहुल, सलोनी को वापस अपनी लाइफ में पाना चाहते थे लेकिन उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद से ये एक्स कपल एक-दूसरे से बात करना भी पसंद नहीं करता है।
- प्रत्यूषा और राहुल दोनों की मुलाकात जमशेदपुर में किसी कॉमन फ्रेंड की शादी में हुई थी।
- पहली ही नजर में ये एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। कुछ ही मीटिंग्स के बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी।
प्रत्यूषा और राहुल काफी वक्त तक गोरेगांव स्थित 2 बैडरूम फ्लैट में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे थे।
- जोड़ी ने सोनी टीवी के शो 'पावर कपल' में भी पार्टिसिपेट किया था।
प्रत्यूषा बनर्जी ने अपना लास्ट बर्थडे 10 अगस्त 2015 को मनाया था।
- इस मौके पर उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने सरप्राइज पार्टी दी थी, जिसमें प्रत्यूषा के कई फ्रेंड्स शामिल हुए थे।
- खास बात यह थी कि पार्टी के दौरान प्रत्यूषा की मांग में सिंदूर नजर आया था।
- तब कयास लगाए जा रहे थे कि शायद उन्होंने शादी कर ली है लेकिन ये गुत्थी कभी नहीं सुलझी।
मौत के पहले प्रत्यूषा करीब 6 महीनों तक सोशल मीडिया पर इन-एक्टिव थीं।
- फेसबुक पर उनका लास्ट पोस्ट 1 जनवरी, 2015 का था और ट्विटर पर 14 नवंबर, 2015 से कोई पोस्ट नहीं किया था।
- वहीं, इंस्टाग्राम पर राहुल के साथ उन्होंने 6 महीने (लगभग 22 हफ्ते) पहले फोटो शेयर की थी।
राहुल राज पेशे से एक्टर हैं। वे 'माता की चौकी', 'अम्बर धारा' समेत कई सीरियल्स में काम कर चुके हैं।
- राहुल इवेंट मैनेजमेंट और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी 'युवा टाइगर एंटरटेनमेंट एंड मैग्नस ओपस फिल्म्स' के ऑनर भी हैं।

Post a Comment