Header Ads

आलू के बोरे से आ रही थी आवाजें, खोलकर देखा तो अंदर से निकला ये




कई बार लोग अनजाने में ही कोई ऐसा काम कर जाते हैं, जिससे मासूमों की जान बच जाती है। मैसाच्यूसेट्स के अक्सब्रिज में बहने वाली ब्लैकस्टोन नदी से दो लोग गुजर रहे थे। तभी उन्हें एक बोरा तैरता हुआ नजर आया। हैरानी की बात ये थी कि बोर से आवाजें भी आ रही थी।



एक छोटे नाव पर सवार दो लोग ब्लैकस्टोन नदी पार कर रहे थे। तभी उन्हें बीच नदी में आलू का एक बोरा तैरता दिखा। पहले तो उन्होंने उसे इग्नोर कर दिया लेकिन जब उससे उन्हें आवाजें सुनाई दी, तो उन्होंने बोरे को किनारे तक खींच लिया। बोरे को खोलते ही उन्हें अंदर छः नवजात कुत्ते के बच्चे दिखाई दिए। वो इतने छोटे थे कि उनकी आंखें तक अभी तक नहीं खुली थी। ये बच्चे लेब्राडोर मिक्स थे। किसी ने इन्हें मरने के लिए बोरे में बांध नदी में फेंक दिया था। लेकिन इनकी किस्मत अच्छी थी कि नाव वालों की नजर इन पर पड़ गई।


बोरे के खुलने के बाद दोनों ने पुलिस को इन्फॉर्म किया। पुलिस वालों ने बच्चों को अपने कब्जे में ले लिया और अब वो उस शख्स की तलाश कर रहे हैं, जिसने इन बच्चों को पानी में फेंका था। कानून के मुताबिक, जिसने भी ये किया है, उसे सात साल की जेल या तीन लाख 25 हजार रुपए फाइन भरना पड़ सकता है। फिलहाल, बच्चे पुलिस के पास सेफ हैं।