Header Ads

विराट से धोनी तक क्रिकेटर्स ने ऐसे मनाई दीपावली, शेयर किए ये फोटोज


देशभर के साथ ही इंडियन क्रिकेटर्स ने भी गुरुवार को दीपावली का त्योहार सेलिब्रेट किया। इस मौके पर ज्यादातर क्रिकेटर्स अपने घर पर थे, और उन्होंने फैमिली मेंबर्स के साथ ये फेस्टिवल मनाया। क्रिकेट टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी इस दौरान फैमिली के साथ थे।

उन्होंने फैमिली के साथ ही अपने डॉगी ब्रूनो के साथ भी एक सेल्फी शेयर की। उधर पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने दोस्तों के साथ दिवाली मनाई। वुमन्स क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज और प्लेयर स्मृति मंधाना ने भी फोटो शेयर करते हुए लोगों को दीपावली की बधाई दी।