Header Ads

प्रेमी से मिलने आई लड़की के साथ हुआ गैंगरेप, लड़कों के पास छोड़ भागा दोस्त


युवकों ने युवती के पर्स से पैसे और बैग तथा सोनू का पर्स और मोबाइल भी छीन लिया।

अपने दोस्त से मिलने आई छात्रा से चार लड़कों ने मारपीट कर रेप किया। इतने पर भी उनका मन नहीं माना तो उन्होंने छात्रा और उसके दोस्त का अश्लील वीडियो बनाया।

इस दौरान छात्रा का दोस्त उसे लड़कों के पास छोड़कर मौके से भाग निकला।  मामला मध्यप्रदेश के बैतूल जिले का है। यह था मामला...

महाराष्ट्र के कलमेश्वरा के सवंद्री गांव की 20 वर्षीय नर्सिंग छात्रा के साथ बुधवार दोपहर ढाई बजे हसलपुर की रामटेक पहाड़ी पर चार युवकों ने मारपीट कर गैंगरेप किया, छात्रा को मजबूर कर, अश्लील हरकतें करवाकर वीडियो बनाया।

 घटना के 20 घंटे बाद पुलिस ने छात्रा की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। संदेह पर पुलिस ने करीब आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है। लड़की को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।

लड़की ने बताई ये कहानी

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया बोरदेही थाना क्षेत्र के कुटखेड़ी गांव के सोनू यादव से उसकी 2 साल से पहचान है। बुधवार को वह नागपुर पैसेंजर से सोनू से मिलने आमला आई थी। यहां सोनू पहले से उसका इंतजार कर रहा था।

 दोनों हसलपुर स्थित रामटेक पहाड़ी पर पहुंचे। मंदिर में बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। दोपहर में दो युवक आए और मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने कहा तुम यहां गलत काम करने आए हो। मना करने पर एक नहीं सुनी और फोन लगाकर दो अन्य युवकों को वहां बुला लिया।

 चारों ने सोनू और लड़की की जमकर पिटाई की। युवकों ने लड़की के पर्स से 130 रुपए और बैग तथा सोनू का पर्स और मोबाइल भी छीन लिया।

 आदतन अपराधी है राकेश

आरक्षक विशाल चौरसिया के अनुसार चारों में से आरोपी राकेश बेले पर आमला थाना में पहले के भी लूट, छेड़छाड़, मारपीट सहित करीब आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

लड़की के कुछ रिश्तेदार कुटखेड़ी गांव में रहते हैं। उसका वहां आना-जाना होने के कारण उसकी सोनू से पिछले 2 साल से जान पहचान थी।

 धमकाकर बनाया अश्लील वीडियो

 मारपीट और लूट के दौरान चारों युवकों ने जबरदस्ती लड़की और युवक का मोबाइल पर अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकियां दीं।

 वीडियो बनते ही सोनू भाग खड़ा हुआ। इसके बाद दो युवकों ने बारी-बारी से लड़की से रेप किया। युवती ने कहा जब वह यहां से अपनी जान बचाकर भागी तो रास्ते में एक व्यक्ति मिला

 उसने युवकों के नाम हसलपुर निवासी राकेश बेले, सागर बेले, तरुण बेले और लवकुश बताया है।