Header Ads

इस मिस वर्ल्ड से आए दिन मारपीट करता था पति, तंग आकर लिया था तलाक



1999 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर सुर्खियों में आईं युक्ता मुखी 40 साल की हो चुकी हैं। तमिल फिल्म 'पोवेल्लम उन वसम' (2001) से करियर की शुरुआत करने वालीं युक्ता का जन्म 7 अक्टूबर, 1977 को बेंगलुरु में हुआ। 1986 में उनकी फैमिली मुंबई शिफ्ट हो गई थी। युक्ता ने 2008 में प्रिंस तुली से शादी की लेकिन यह ज्यादा नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया।


युक्ता मुखी ने 3 जुलाई, 2013 को पति प्रिंस तुली के खिलाफ मुंबई के अंबोली थाने में दहेज उत्पीड़न और अननेचरल सेक्स का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने अपनी शिकायत में पति पर परेशान करने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया था। युक्ता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका हसबैंड उन्हें जानवरों की तरह पीटता था। उसकी फैमिली नहीं चाहती थी कि मैं फिल्मों में काम करूं।