आपके घर में भी है फ्रिज तो हो जाएं अलर्ट, कभी भी हो सकता है ऐसा
शहर के चुटिया इलाके में शुक्रवार रात एक घर में रखे फ्रिज में विस्फोट हो जाने से अफरातफरी मच गई। फ्रिज का कंप्रेशर अचानक फट गया, जिससे जोरदार धमाका हुअा और घर की छत उड़ गई। इसके साथ ही कमरे में आग लग गई, जिस वजह से वहां रखे सारे सामान जलकर राख हो गए।
- घर के मालिक सुधीर कुमार महतो ने बताया कि रात करीब 9.30 बजे यह हादसा हुआ।
- जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में दौड़े और घर में लगी आग पर काबू पाया।
- घर के लोग अचानक धमाके से बेहद डर गए और उस वक्त उन्हें कुछ समझ में नही अा रहा था।
- धमाके की आवाज सुन जब पड़ोसी आए तो हिम्मत मिली और लोग घर से पहले बाहर निकले।
- इस आगजनी में घर में रखा आलमीरा, फ्रिज, पलंग और सोफा जलकर राख हो गया।
- इसके अलावा घर में रखे दस हजार रुपए नकद भी पूरी तरह से जल गए। आलमारी में रखा जेवर और गहना भी जल गया। घर के मालिक के अनुसार इस घटना से उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

Post a Comment