तानाशाह के राज में मुफ्त थी बिजली, रहने को मकान तक देती थी सरकार
तानाशाह मुहम्मर गद्दाफी ने लीबिया पर 40 साल से ज्यादा वक्त तक राज किया। 2011 में एक के बाद अरब देशों में राजनीतिक क्रांतियां हुईं, जिसमें गद्दाफी राज की भी जड़ें हिल गईं। इसी दौरान 20 अक्टूबर को एक सैन्य हमले में गद्दाफी को मार गिराया गया था। गद्दाफी भले ही अपने शासन काल में बर्बर रहा हो, लेकिन इस बात को भी झुठलाया नहीं जा सकता कि इस शासक ने अपनी देश की जनता के लिए जितना किया, उतना शायद ही कोई कर सके। गद्दाफी के राज में बिजली से लेकर पढ़ाई तक मुफ्त थी। यहां तक की रहने के लिए मकान भी सरकार देती थी। कनाडा के सेन्टर फॉर रिसर्च ऑन ग्लोबलाइजेशन (ग्लोबल रिसर्च) की 2014 की रिपोर्ट के मुताबिक, हम यहां गद्दाफी और उसके शासन से जुड़ी ऐसी ही कई बातें बता रहे हैं।

Post a Comment