दीपोत्सव के दूसरे दिन अयोध्या में था ये हाल, सोशल मीडिया पर वायरल फोटो
यहां 18 अक्टूबर को ऐतिहासिक दीपोत्सव मनाया गया। सरयू घाट पर करीब 14 हजार लीटर तिल के तेल से 1.87 लाख दीप जलाए गए। ये रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज हो गया। अगले ही दिन घाट पर अलग नजारा देखने को मिला। बुझे हुए दीये और सीढ़ियों पर तेल फैला हुआ था, जिसे एक महिला और कुछ बच्चे बटोरने में लगे थे। यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में कुछ बच्चे और महिलाएं घाट की सीढि़यों दीयों का बचा तेल अपनी बोतल में भर रहे हैं।5 हजार स्टूडेंट्स दीपोत्सव में हुए थे शामिल
- राम की पौड़ी पर दीप जलाने की जिम्मेदारी डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी को दी गई थी। अवध यूनिवर्सिटी के 5 हजार स्टूडेंट्स ने इस दीपोत्सव में हिस्सा लिया।
- हर दीपक में 50 ग्राम तिल का तेल डाला गया। लखनऊ से लाई गई रुई की 2 बत्तियां हर दीप में लगाई गई।
- सरयू के तट पर राम कथा पार्क में योगी और राम नाईक ने राम, सीता और लक्ष्मण का माला पहनाकर स्वागत किया, आरती उतारी और राजतिलक भी किया।
- बाद में अपने भाषण में यूपी सीएम ने कहा था, "हजारों वर्ष पहले त्रेता युग की स्मृतियों से जोड़ने की कोशिश कर रही है सरकार, जब 14 सालों के बाद राम जी का अयोध्या आगमन हुआ होगा।
- राम कथा पार्क में एलईडी की स्क्रीन में 35 मिनट इंडोनेशिया, थाईलैंड और श्रीलंका की रामायण का मंचन हुआ।
- राम घाट पार्क से लेकर सरयू घाट तक के बीच सिर्फ 9 लाइटिंग गेट बनाए गए। नागेश्वर नाथ घाट, लक्ष्मण घाट, वैदेही घाट समेत 9 घाट को लाइटिंग से सजाया गया।

Post a Comment