Header Ads

सचिन के बेटे ने की टीम इंडिया को बॉलिंग, बाउंसर से सरप्राइज हुए धवन


रविवार 22 अक्टूबर से टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत करेगी। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच मुंबई में खेला जाएगा। शनिवार शाम इंडियन क्रिकेटर्स ने यहां नेट प्रैक्टिस की। इस दौरान सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन भी नेट्स पर नजर आए। उन्होंने विराट और धवन सहित कई खिलाड़ियों को बॉलिंग की। बता दें कि अर्जुन अभी मुंबई की अंडर 19 टीम के लिए खेलते हैं।



 फास्ट बॉलर अर्जुन तेंडुलकर ने नेट्स पर शिखर धवन को बाउंसर फेंकी। इससे धवन सरप्राइज्ड हो गए और ठीक से इस बॉल को खेल नहीं पाए।


- धवन ने इस बॉल पर पुल शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन स्पीड से बीट हो गए और बॉल विकेट के पीछे चली गई।

- दरअसल, अर्जुन के जरिए इंडियन क्रिकेटर्स न्यूजीलैंड के लेफ्ट हैंडर फास्ट बॉलर ट्रेन्ट बोल्ट को खेलने की प्रैक्टिस कर रहे थे।

- सचिन के बेटे ने इससे पहले जुलाई में वुमन वर्ल्ड कप के दौरान भी इंडियन क्रिकेटर्स को बॉलिंग प्रैक्टिस करवाई थी, जब महिला टीम फाइनल में पहुंच गई थी।