यहां समुद्र में डूबकर खाने का मजा लेते हैं लोग, दिखता है ऐसा नजारा
मालदीव में समुद्र के बीचों-बीच एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहां लोग पानी में डूबे रहकर लजीज खाने का मजा लेते हैं। इस रेस्टोरेंट का नाम है Itaah The Undersea Restaurent। काच का बना ये रेस्टोरेंट पानी में समुद्री जीवों से घिरा रहता है। कांच की बनी छत से सीधे सनलाइट अंदर आती है। ऐसे में रेस्टोंरेट में आने वालों को सनग्लास लगाने की सलाह भी दी जाती है। रंगाली आइलैंड पर बना ये रेस्टोरेंट पानी में 16 फीट नीचे है।
- 2004 में न्यूजीलैंड के एमजे मर्फी द्वारा डिजाइन किया गया ये रेस्टोरेंट सुनामी के बावजूद सुरक्षित रहा। इसकी खासियत है इस रूफ। Acrylic से बनी इसकी 270 डिग्री की घुमावदार छत नीचे बैठेकर खाना-खाने वालों को ऐसा अहसास दिलाती है जैसे वे समुद्र तल पर बैठकर खाना खा रहे हों।
- यहां खाना खाने के लिए आपको प्रति व्यक्ति 400 डॉलर्स (करीब 26000 रु) खर्च करने होंगो।
- Acrylic से बने इस रेस्टोरेंट का रोजाना मेंटेनेंस किया जाता है। इसकी लाइफ 20 साल बताई जाती है। यानी 2025 तक आप इसमें खाने का मजा ले सकते हैं।

Post a Comment