क्या आपको पता है सलमान खान के गाने में दिख रही यह बैकग्राउंड डांसर कौन थी
बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेत्रियों है जिन्हें पहले कोई नही जानता था। लेकिन आज उन्होंने बॉलीवुड में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। सुशांत सिंह राजपूत ने भी रितिक रोशन के धूम 2 में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया था। इसी समय हम एक अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने बैकग्राउंड डांसर के रूप में अपना करियर शुरू किया। लेकिन आज यह लड़की बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है।
आपने सलमान खान की 'तेरे नाम' फ़िल्म तो देखी ही होगी। इस फ़िल्म में एक गाना था 'लगन लगी' जिसमे बैकग्राउंड डांसर के तौर पर डांस कर रही लड़की और कोई नही बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री है। इस अभिनेत्री का नाम डेज़ी शाह है जो की 'जय हो' फ़िल्म में सलमान खान की हीरोइन थी। डेज़ी शाह का जन्म 25 अगस्त 1984 को महाराष्ट्र में हुआ था। डेज़ी शाह को बहुत शुरुआत से नृत्य के लिए जुनून था। डेज़ी शाह गणेश आचार्य के डांस समूह में दो साल रही थी। जबकि उनकी मां गृहिणी थी। उनके पिता कपड़ा मील में काम करते थे।
डेज़ी शाह ने भी नृत्य के अलावा मॉडलिंग का इस्तेमाल किया। इस दौरान उन्हें फिल्म बॉडीगार्ड में करीना कपूर की सहेली की भूमिका की पेशकश की गई थी। उन्होंन इसके लिए मना कर दिया। डेज़ी शाह तब दक्षिण भारतीय फिल्मों पर चली गयी थी। डेज़ी ने वर्ष 2014 में बॉलीवुड के सलमान खान की फ़िल्म 'जय हो' में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई। हालांकि यह फिल्म दर्शको को पसन्द नही आयी।

Post a Comment