Header Ads

सालों से बंद दरवाजे के पीछे छिपा था खजाना, घर की सफाई में खुली किस्मत



रेडिट यूजर EvilEnglish ने अपने साथ हुई एक घटना लोगों के साथ शेयर की है, जिसने उसकी लाइफ हमेशा के लिए बदल दी। अपने दादाजी के घर की सफाई करने के दौरान उनके हाथ कुछ ऐसा लगा, जिसने उन्हें रातों-रात अमीर बना दिया। घर की सफाई के दौरान उनकी नजर एक रहस्यमयी दरवाजे पर पड़ी, जो सालों से बंद थी। उसे खोलते ही शख्स की किस्मत ने पलटी खा ली।



सोशल नेटवर्किंग साइट रेडिट पर लोगों की पहचान उजागर नहीं होती है। लेकिन यहां लोग आसानी से अपने साथ हुई अजीबोगरीब घटनाएं शेयर करते हैं। ऐसे ही एक यूजर EvilEnglish ने फोटोज के साथ अपने साथ हुई एक घटना शेयर की है। बचपन से ही उनके दादाजी उन्हें कहानियां सुनाते थे, जिसमें लोगों को छिपा हुआ खजाना मिलता था। दादाजी की मौत के सालों बाद जब ये शख्स उनके घर पहुंचा, तो पूरा घर धूल से ढंका हुआ था। ऐसे में उसने घर की सफाई करने का फैसला किया।



 शख्स के दादाजी को एंटीक चीजें, पुराने सिक्के इकठ्ठा करने का शौक था। लेकिन किसी को नहीं पता था कि दादाजी ने उन्हें कहां रखते थे? घर की सफाई के दौरान शख्स की नजर एक दरवाजे पर पड़ी, जो काफी सालों से बंद थी। उस दरवाजे के पीछे फ्लोर पर एक पुरानी चटाई थी। शख्स ने चटाई हटाकर देखा तो वहां एक छोटा सा सेफ नजर आया। उसने तुरंत सेफ खोल कर देखा। अंदर से निकली बेशकीमती चीजों ने शख्स की किस्मत बदल दी। अंदर से ना सिर्फ बेशकीमती सिक्के निकले, बल्कि कई तरह की चीजें भी अंदर छिपाई हुई थी।