Header Ads

गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचे शाहरुख, बेस्ट फ्रेंड्स के साथ गॉर्जियस लुक में दिखीं सुहाना


शाहरुख खान और गौरी ने शादी की 26वीं मैरिज एनिवर्सरी फैमिली के साथ सेलिब्रेट की।

25 अक्टूबर 1991 को दोनों ने हिंदू-रीति रिवाज के मुताबिक शादी की थी। हाल ही में दोनों को फैमिली के साथ मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर इस मौके को सेलिब्रेट करते देखा गया।

 इस दौरान शाहरुख के साथ पत्नी गौरी, बेटी सुहाना और बेटे अबराम थे साथ ही बेटी की बेस्ट फ्रेंड्स सनाया कपूर और अनन्या पांडे भी यहां नजर आईं।सेलिब्रेशन में नहीं दिखे शाहरुख के बड़े बेटे...

- जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान की फैमिली ने अलिबाग स्थित बंगला और गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचे थे।

- यहां पर शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान दिखाई नहीं दिए। दरअसल वे इन दिनों पढ़ाई के लिए यूएस में हैं इसीलिए इस सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हो सके।

- सुहाना इन दिनों स्टडी ब्रेक पर मुंबई आई हैं। वहीं गौरी खान अपने डिजाइन स्टोर में तो शाहरुख डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म 'ड्वार्फ' में बिजी हैं।

- बता दें, संजय कपूर की बेटी सनाया और चंकी पांडे की बेटी अनन्या को लेकर खबरें हैं कि वे जल्द बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं। हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।