Header Ads

डूबने वाली थी कार कि अचानक पहुंचे लोग, पानी से यूं महिला को निकाल लाए



कर्नाटक की राजधानी में भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया जा रहा है कि कुछ लोगों ने पानी में डूबती हुई कार में से महिला को सुरक्षित निकाल लिया। बता दें कि यहां दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से दो लोग बह गए और पांच लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मई से लेकर अक्टूबर तक हुई बरसात में 10 लोगों की जान जा चुकी है



दरअसल, वायरल हो रही वीडियो में दिख रहा है कि एक सफेद रंग की कार आगे की तरफ से पानी में डूब रही है।


- जब वहां मौजूद लोगों ने देखा जो वे तैरकर कार के पास पहुंचे और उसमें बैठी महिला को निकाल लाए।


- हाल ही में कुरुबरहाहली 18वीं क्रॉस में इलाके में दीवार गिरने से दंपती शंकरप्पा(50) और कामलाम्मा (42) की मौत हो गई।


- इससे पहले एसवीके लेआउट एरिया में एक मंदिर की दीवार ढह जाने से पुजारी उसके नीचे दब गए और पास के नाले में बह गए। जिनकी देर रात लाश मिली।


- साथ ही शहर में रहने वाली मीनाक्षी अपनी बेटी पुष्पा सहित नाले में बह गईं, काफी खोजबीन के बाद उनकी लाश बरामद हुई।