Header Ads

बिना नहाए बिस्तर पर गए तो हो सकती है जेल, इन देशों में हैं अजीबोगरीब कानून


हर देश के अपने-अपने नियम और कानून होते हैं, जिनमें कुछ कड़े और अजीबोगरी होते हैं। लेकिन आपने कभी सोचा है कि अगर रात को आप बिना नहाए सोने चलें जाएं तो आपको जेल हो सकती है? जी हां इंग्लैंड के मैसाच्यूट्स में ऐसी जगह है जहां रात में बगैर नहाए बिस्तर पर जाना गैरकानूनी है, अगर पकड़े गए तो जेल और जुर्माना हो सकता है।

लेकिन संडे के दिन यहां नहाना गैरकानूनी है। ऐसा एक पुरानी मान्याता के अनुसार है। आज हम आपको ऐसे ही अजीबोगरीब कानून के बारे में बताने जा रहे हैं।

अंडरवियर से कार साफ करना अपराध

कई बार लोग घर के पुरान कपड़े और अंडर वियर का इस्तेमाल गाड़ी साफ करने के लिए कर लेते हैं लेकिनअमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को में ऐसा कानून है कि अगर कोई व्यक्ति यहां अंडरवियर से अपनी कार साफ करते पाया गया, तो इसे अपराध माना जाएगा।

हालांकि, ये नियम 2020 तक शहर को 'जीरो वेस्ट सिटी' बनाने के लिए बनाया गया है।

स्विट्ज़रलैंड में रात 10 बजे के बाद किसी अपार्टमेंट की बिल्डिंग में आप फ्लश नहीं कर सकते हैं। सरकार का मानना है कि रात के 10 बजे बाद फ्लश करने से ध्वनि प्रदूषण होता है.

इटली के शहर मिलान में नहीं हंसने पर जुर्माना लग सकता है। जी हां, यहां के लोगों का हमेशा मुस्काराना जरूरी है। सिर्फ हॉस्पिटल जाने, और अंतिम संस्कार में उपस्थित होने पर ही इस नियम से छूट है।

ऑस्ट्रेलिया के शहर विक्टोरिया में कोई भी आम इंसान बल्ब नहीं बदल सकता। बल्ब बदलने के लिए आपका लाइसेंस्ड इलेक्ट्रिशियन होना ज़रूरी है और इस नियम का उल्लंघन करने पर आपको जुर्माना भी देना होगा।

म्यांमार में इंटरनेट का इस्तेमाल करना गैरकानूनी है। अगर कोई ऐसा करते पकड़ा जाता है, तो उसे जेल हो सकती है।

न्यूड घूमिए पर छिपे होने चाहिए ये अंग।

अमेरिका में आप न्यूड होकर जितना मर्जी घूम सकते हैं, लेकिन आपके प्राइवेट पार्ट ढके होने चाहिए।