Header Ads

आपको यकीन न हो, लेकिन इस App से जिंदगीभर होगी Free कॉलिंग


इन दिनों फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग को लेकर टेलिकॉम कंपनियां कई नए-नए प्लान लेकर आ रही हैं। ऐसे में कई बार यूजर ये नहीं समझ पाता कि वो किस कंपनी और प्लान की तरफ जाए।

अब आपको बताया जाए कि एक ऐप ऐसा भी है जिसकी मदद से लाइफटाइम फ्री कॉलिंग कर सकते है, तब आपका क्या रिएक्शन होगा?

 जी हां, बात सुनने में हैरान कर सकती है, लेकिन ये पूरी तरह सच है। दरअसल, Bluetooth Walkie Talkie फ्री एंड्रॉइड ऐप से यूजर ब्लूटूथ की मदद से फ्री कॉल कर सकता है। ब्लूटूथ की रेंज में होना जरूरी...

ब्लूटूथ की एक फिक्स रेंज होती है। ये अधिकतम 100 मीटर के दायरे में काम करता है।

ऐसे में जब आप ब्लूटूथ से कॉलिंग करेंगे तब उसकी रेंज में रहना जरूरी है। साथ ही, ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए ये ऐप दोनों स्मार्टफोन में होना जरूरी है।

 इससे बात करने पर कोई चार्ज नहीं देना होता। कुल मिलकर आप इस ऐप से दो स्मार्टफोन को वॉकी-टॉकी में कन्वर्ट कर सकते हैं।

ऐप का टेस्ट :

हमनें इस ऐप को दो स्मार्टफोन में इन्स्टॉल कर टेस्टिंग की। इस दौरान कॉल तुरंत कनेक्ट हो गया और 50 मीटर तक आवाज भी साफ आ रही थी।

इसके बाद जैसे-जैसे डिस्टेंस बढ़ती गई आवाज में डिस्टरबेंस आने लगा। इस दौरान एक यूजर हॉल के अंदर और एक बाहर था।

ऐप के बारे में :

इस ऐप को प्ले स्टोर से 50 लाख बार डाउनलोड किया गया है। इसे एंड्रॉइड के वर्जन 2.3 (Gingerbread) और उससे ऊपर के वर्जन पर इन्स्टॉल कर सकते हैं।

 ऐप को यूजर्स ने 5 में से 3.8 स्टार रेटिंग दी है। ऐप का साइज 5MB से भी कम है। इस ऐप को इन्स्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें।