Header Ads

डायनासोर का कंकाल मिला, दुनिया के सबसे बड़े दांत, 5 फीट लंबा चेहरा और जख्मी हाथ मिले


फॉसिल्स की तलाश करने निकली एक टीम ने काफी देर तक इधर-उधर तलाशती रही। लेकिन उनके हाथ सफलता नहीं लगी।

हारकर वो घर लौटने लगे, तभी रास्ते में उनकी गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। जब टायर बदला जा रहा था तभी नीचे खाई में कुछ ऐसा दिखा, जिसकी कल्पना भी नहीं की सकती थी। एक बड़ा खजाना इस टीम के हाथ लगा था।

ये वाक्या साल 1960 का है, जब अमेरिका के स्टेट साउथ डकोटा के ब्लैक हिल्स इंस्टीट्यूट ऑफ जियोलाजिकल रिसर्च के कुछ पैलेन्जियोलॉजिस्ट्स चेयन रिवल इंडियन रिजर्वेशन गए, ताकि कुछ फॉसिल्स ढूंढ सकें।

उन्होंने जमीन के मालिक को तीन लाख रुपए भी दिये, ताकि इस जगह पर खुदाई में कुछ दिक्कत ना हो।

पैलेन्टियोलॉजिस्ट्स को काफी उम्मीदें थी, लेकिन सब धूमिल हो गईं। वहां कुछ भी नहीं मिला। पूरी टीम मायूस होकर लौटने की तैयारी करने लगी।

 जैसे ही टीम गाड़ी में बैठने जा रही थी उन्होंने देखा कि गाड़ी पंक्चर है।

टीम की एक मेंबर सू हेंडरिक्सों गाड़ी के पास रूकी और बाकी लोग टायर ठीक कराने चले गए। हेंडरिक्सों आसपास टहलने लगी। लेकिन तभी उनकी नजर जगह टिक गई।

 उन्होंने जमीन में कुछ ऐसा देखा कि उनकी आंखों में चमक आ गई। उन्होंने जमीन में गड़ी हड्डी देखी। इसके बाद खुदाई की शुरुआत की गई।

जैसे ही सू को एक हड्डी मिली, वो और हड्डियां ढूंढने लगी। इस दौरान उनको कई फॉसिल्स मिले। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

 उन्होंने फौरन इसकी जानकारी अपनी टीम को दी। सब लोगों ने उस जगह की अच्छी तरह से तलाशी ली और कई फॉसिल्स ढूंढे।

इसके बाद इनकी जानकार इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष को इसकी जानकारी दी। जब वो उस जगह पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ये फॉसिल्स टैनरोसौरौस का है।

पूरी टीम ने फॉसिल्स ढूंढने का काम जारी रखा। उनको करीब 90 फीसदी फॉसिल्स मिल गए।

पैलेन्टियोलॉजिस्ट्स ने उस जगह से टैनरोसौरौस की पूंछ, दोनों हाथ, 5 फीट लम्बा चेहरा और दुनिया के सबसे बड़े दांत ढूंढ निकाले।

पैलेन्टियोलॉजिस्ट्स ने ये भी बताया कि जिस डायनासोर का कंकाल मिला है, उसकी रिब्स टूटी हुई थीं और हाथ घायल थे। इससे कई तरह की जानकारी हाथ लगी।