Header Ads

बिना कपड़ों के लड़कियों के साथ करता था डांस, 16 साल की लड़कियों से करवाता था मालिश


बलात्कारी बाबा यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। लेकिन रोजाना राम रहीम के हैरान करने वाले राज बाहर आ रहे हैं।

 इस बार डेरे की एक पूर्व साध्वी बलात्कारी बाबा के घिनौनी करतूतों को सबसे सामने लाई है।

पूर्व साध्वी ने खुलासा किया है कि राम रहीम बिना कपड़ों के साथ लड़कियों के साथ डांस करता था। इस साध्वी ने हनीप्रीत को लेकर भी चौंकाने वाले खुलासे किये हैं।

 साध्वी का दावा है कि बाबा जिस हनीप्रीत को अपनी बेटी बताता है, वो उसकी बेटी नहीं है। हनीप्रीत का काम डेरे में लड़कियों को फंसाकर लाना था और गुफा के अंदर बाबा के सामने परोसना था।

साध्वी ने बताया कि एक बार वो चुपके से बाबा की गुफा में अंदर गई थी। वहां जो चल रहा था, वो देखकर हैरान रह गई। उसने देखा कि बाबा गुफा में बिना कपड़ों के लड़कियों के साथ डांस कर रहा था।

उसने खुलासा किया कि बाबा चार-पांच लड़कियों से मालिश करवाता था। इतना ही नहीं, वो लड़कियों के साथ ब्लू फिल्में देखता था।

पूर्व साध्वी ने बताया कि हनीप्रीत ने उसे भी झांसा दिया था और बाबा की गुफा में जाने को कहा था। लेकिन उसने इनकार कर दिया था।

साध्वी ने दावा है कि राम रहीम 16 साल से 35 साल की लड़कियों को बुलाता था। उसके बाद गुफा से चीखने की आवाजें आती थी।

साध्वी ने बताया कि डेरे के अंदर ऐसा पाप होता था कि मैं आपको बता नहीं सकती हूं। बहुत ही घिनौना काम कराती थी हनीप्रीत।

साध्वी ने खुलासा किया है कि हनीप्रीत लड़कियों का ब्रेनवॉश करती थी और कहती थी कि बाबा हमारे भगवान हैं। उनसे आशीर्वाद लेने चलो।

साध्वी ने ये भी राज खोला है कि हनीप्रीत ने ही बलात्कारी राम रहीम को पूरे परिवार से अलग कर दिया था। यहां तक बाबा अपनी पत्नी से भी दूर हो गया था।