Header Ads

35 घंटे बाद पकड़ा गया मारुति प्लांट में घुसा तेंदुआ, 2 किलो मांस रखा था पिंजरे में




 मारुति के मानेसर प्लांट में गुरुवार सुबह घुसा तेंदुआ 35 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पकड़ लिया गया। इंजन डिपार्टमेंट में घुसे इस तेंदुए को पिंजरे में 2 किलो कच्चा मांस लगाकर पकड़ गया।

 उसे इंजेक्शन से बेहोश किया गया है। इस डिपार्टमेंट को कल से ही बंद रखा गया था। बाकी यूनिट शुक्रवार चला दी गई थी। वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट, वेटनरी डिपार्टमेंट व पुलिस विभाग इस पकड़ने में लगा हुआ था। पंचकूला से एक विशेष टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए आई हुई थी।



 तेंदुए को पकड़ने के लिए गुरुवार को पहले लालच देने के लिए बकरी के दो मैमने लाए गए थे।
- इसके बाद भी वह पकड़ में नहीं आया। शुक्रवार को पिंजरे में दो किलो कच्चा मांस लगाया गया। इसके बाद उसे पकड़ा जा सका।



- इंजन डिपार्टमेंट को बंद किया गया था, लेकिन पुराने स्टॉक से कंपनी में काम चालू रखा गया।


 कृष्ण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जब सीसीटीवी देखा तो सुबह 3.15 बजे तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने अंदर का मुआयना किया, लेकिन वह नहीं मिला।


- उन्होंने फिर पिंजरे में मांस रखा गया, ताकि भूख लगी होने के कारण वह पिंजरे में आए और उसे पकड़ लिया जाए।


मारुति कंपनी के प्रवक्ता अंकित ने बताया कि गुरुवार सुबह की पाली के लिए करीब 7 बजे आने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा कारणों से चलते प्लांट से बाहर रखा गया। एक शिफ्ट में करीब 1200 गाड़ियां तैयार होती हैं। ऐसे में तेंदुए के घुसने से ये गाड़ियां तैयार नहीं हो सकीं।



- करीब 86 करोड़ रुपए का काम प्रभावित हुआ। गुरुवार दोपहर बाद बी शिफ्ट में काम चालू किया या, लेकिन इंजन डिपार्टमेंट को सील कर दिया गया। दोपहर 3.15 बजे बी शिफ्ट में दूसरे डिपार्टमेंट में काम शुरू किया गया। इसके अलावा टू-व्हीलर का प्रोडक्शन भी चालू किया गया। अंकित ने बताया कि ऐसे में प्रोडक्शन का नुकसान और भी बढ़ सकता है।