इस वेबसाइट पर है 300 करोड़ फोन नंबर की डिटेल, ऐसे कर सकते हैं सर्च
एक ऐसी वेबसाइट है जहां से आप किसी भी नंबर की डिटेल निकाल सकते हैं। यानी वो नंबर किसका है और इसकी लोकेशन क्या है?
इतना ही नहीं, कई मोबाइल नंबर्स के ऑनर्स के यहां से फोटो भी निकाले जा सकते हैं। जी हां, इस वेबसाइट का नाम ट्रूकॉलर है।
इस वेबसाइट का ऐसा दावा है कि इसके पास 3 बिलियन यानी 300 करोड़ नंबर्स की डिटेल है। यानी यहां से किसी नंबर से जुड़ी डिटेल सर्च की जा सकती है। ऐप पर आती है डिटेल...
Truecaller का ऐप भी है, जिसे गूगल प्ले स्टोर से फ्री इन्स्टॉल कर सकते हैं।
इसे 'True Software Scandinavia AB' कंपनी ने डिजाइन किया है। ऐप का साइज 8.6MB है। प्ले स्टोर से इसे अब तक 50 करोड़ से ज्यादा बार इन्स्टॉल किया गया जा चुका है।
ये ऐप एंड्रॉइड के अलग-अलग वर्जन पर काम करता है। ऐप में मिलेंगे ये फीचर :-
- किसी नंबर के बारे में पता लगाना।
- किसी कॉलर और टेलिमेकर्स को ब्लॉक करना।
- ऐप से डायरेक्ट कॉल करना।
- यूजर बात करने के लिए फ्री है या नहीं, पता लगाएं।
स्मार्टफोन में जब इस ऐप को इन्स्टॉल करते हैं, तब इसमें यूजर को एक प्रोफाइल बनाना होती है। इसके बाद जब भी आपके मोबाइल पर अननॉन कॉल आता है तब वो उसकी डिटेल दे देता है।
सबसे पहले आपको Truecaller की वेबसाइट www.truecaller.com को ओपन करना होगा। ओपन होने के बाद इस वेबसाइट का इटंरफेस ऊपर दिए गए फोटो की तरह नजर आएगी।
अब आप यहां पर नंबर वाले बॉक्स में उस नंबर को फिल करें जिसकी डिटेल निकालना है। इसके आगे आपको इंडिया का कोड +91 लगाने की जरूरत नहीं है।
यदि नंबर किसी दूसरे देश का है तब आपको कंट्री कोड सिलेक्ट करना होगा।
नंबर सर्च करने के लिए आप जैसे ही एंटर करेंगे वेबसाइट आपसे गूगल अकाउंट या फिर माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट के बारे में पूछेगी।
ऐसे में यदि आपके पास इनमें से किसी का फी अकाउंट है तब उससे लॉगइन करें। ध्यान रहे बिना अकाउंट के आप लॉगिन नहीं कर सकेंगे।
लॉगइन होते ही पेज पर उस नंबर से जुड़ी डिटेल आ जाएगी। यानी वो नंबर किस नाम से रजिस्टर्ड है। साथ ही, यदि उस यूजर का कोई ईमेल ID है तब उसकी डिटेल भी आ सकती है। इसके साथ, उस नंबर की लोकेशन भी मिल जाती है।
वेबसाइट पर आज जैसे-जैसे नंबर सर्च करते जाएंगे वो उस लिस्ट में उन्हें से कर लेगा। ये सभी नंबर, नाम के साथ दिखाई देते हैं।
यहां से यूजर अपने फोन के लिए ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि ट्रूकॉलर की ऐप से किसी नंबर के बारे में पता लगाना।
किसी कॉलर और टेलिमेकर्स को ब्लॉक करना। यूजर बात करने के लिए फ्री है या नहीं, पता लगाया जा सकता है।


Post a Comment