Header Ads

फूलन देवी की तरह लेना चाहती थी बदला, 15 की उम्र में हुआ था रेप


हरियाणवी सिंगर हर्षिता दहिया की कहानी बैंडिट क्वीन फूलन देवी से मिलती-जुलती है।

डकैत फूलन देवी की तरह हर्षिता के साथ भी करीब 15 साल की उम्र में रेप हुआ था। हर्षिता भी फूलन की तरह अपने से रेप करने वाले से बदला लेना चाहती थी। असल में यह वही गीता है, जिसका 10वीं क्लास में उसके जीजा ने ही रेप कर दिया था।
 रेप मामले फरियादी उसकी मां की भी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक इन्हीं दोनों वारदातों का बदला लेने के लिए गीता नामी गैंगस्टर रविंद्र पुगथला की गैंग में शामिल हो गई थी। मां के मर्डर की चश्मदीद गवाह थी हर्षिता...

- शुक्रवार को पुलिस ने लोक गायिका गीता उर्फ हर्षिता दहिया के कत्ल की गुत्थी सुलझाने का दावा किया।
पुलिस के मुताबिक हर्षिता का कत्ल किसी और ने नहीं, बल्कि तिहाड़ जेल में बंद उसके जीजा दिनेश ने ही कराया था। चार दिन की रिमांड पर लेकर जब दिनेश से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

- वहीं हर्षिता की बड़ी बहन लता ने अपने पति पर ही हर्षिता की हत्या कराने का आरोप लगाया है। लता ने कहा कि 6 साल पहले हार्ट अटैक से पिता राजकुमार की मौत हो गई तो हर्षिता उसके (लता) पास दिल्ली के कराला गांव में रहने लगी थी।

- लता के मुताबिक हर्षिता 10वीं में पढ़ती थी तो उसके जीजा दिनेश ने स्कूल में भरी क्लास से उठाकर ले गया और उसके साथ रेप किया था। मां प्रेमाे देवी ने दिनेश पर केस दर्ज करा दिया।

- समझौता नहीं करने के चलते साल 2014 में दिनेश ने प्रेमो देवी की गोली मारकर हत्या कर दी।

- बहनों ने दिनेश के डर के मारे हर्षिता से संपर्क तोड़ लिया था। घर चलाने के लिए हर्षिता डांसिंग व सिंगिंग करने लगी। इसमें कामयाबी मिली।

- अब हर्षिता जीजा दिनेश से सीधे टकराने की हिम्मत दिखा रही थी। दबाव के बाद भी उसने अपनी मां की हत्या के मामले में गवाही नहीं छोड़ी।

- डांसर और सिंगर हर्षिता दहिया का असली नाम गीता था। स्कूल से लेकर हर प्रमाण पत्र में उसका नाम गीता ही है। परिवार के सभी सदस्य भी से गीता के नाम से ही जानते थे। उसने अपना नाम प्रोफेशनल डांसर बनने के समय बदला था।

पुलिस पर फायरिंग के आरोप में अरेस्ट हुई, चल रही थी जमानत पर

- मई 2016 में सोनीपत पुलिस ने मुठभेड़ के बाद रविंद्र पुगथला गैंग से जुड़े एक युवती और दो युवकों को गिरफ्तार किया था, जिनसे 3 देसी पिस्तौल और 7 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए थे।

- क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर इंदीवर के मुताबिक सोनीपत के मोहम्मदाबाद गांव की रहने वाली आरोपी युवती गीता (हर्षिता) ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि वह अपनी मां की हत्या का बदला लेने के लिए गैंगस्टर बनी है।

- हर्षिता ने बताया था कि उसके जीजा ने उसकी मां की हत्या कर दी थी, जिसके चलते वह अपने जीजा की हत्या करना चाहती थी। बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया तो उसे जेल भेज दिया गया था।

- सूत्रों के मुताबिक पुलिस पर फायरिंग के मामले में गीता उर्फ हर्षिता ने नाबालिग होने का प्रमाणपत्र कोर्ट में पेश किया तो उसे जमानत मिल गई थी और अब तक वह जमानत पर ही चल रही थी।

- वहीं सोनीपत क्राइम ब्रांच और एसआईटी की टीम ने 19 केसों में वांटेड गैंगस्टर रविंदर पुगथला को 10 फरवरी 2017 को एक एनकाउंटर में मार गिराया था।

बाइक सवारों ने की रैकी, कार सवारों ने मारी थी गोलियां

- दिनेश से पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि 17 अक्टूबर को चमराड़ा में हर्षिता की हत्या करने के लिए चार युवक आए थे। दो कार में सवार थे, जबकि दो बाइक पर। बाइक सवार युवकों ने हर्षिता की रैकी की थी।

- चमराड़ा से नरेला निकलने की सूचना बाइक सवारों ने कार सवार शूटरों को दी थी। बाइक सवार दूसरे रास्ते से फरार हो गए थे।

- कार सवारों ने हर्षिता की आई 20 कार को ओवरटेक करके रुकवाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी।