इस डांसर का गैंगस्टर जीजा ने 10वीं में किया था रेप, बहन ने किया दावा
डांसर-सिंगर हर्षिता दहिया की बड़ी बहन लता ने अपने पति पर ही हर्षिता की हत्या कराने का आरोप लगाया है।
डांसर-सिंगर हर्षिता दहिया की बड़ी बहन लता ने अपने पति पर ही हर्षिता की हत्या कराने का आरोप लगाया है।
वह रेप के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद है। लता ने कहा कि उनके पिता राजकुमार की 6 साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
इसके बाद हर्षिता लता के पास दिल्ली के कराला गांव में रहने लगी थी। हर्षिता 10वीं में पढ़ती थी तो उसके जीजा दिनेश ने स्कूल में भरी क्लास से उठाकर उसके साथ रेप किया था।क्या है पूरा मामला....
- हर्षिता की मां प्रेमाे ने दिनेश पर केस दर्ज करा दिया। दिनेश के दबाव बनाने पर भी प्रेमो ने समझौता नहीं किया।
- साल 2014 में दिनेश ने प्रेमो की गोली मारकर हत्या कर दी। हर्षिता मां की हत्या की चश्मदीद गवाह थी।
- लता का आरोप है कि दिनेश ने जेल से ही हर्षिता की हत्या की साजिश रची।
- डीएसपी क्राइम देशराज का भी कहना है कि हर्षिता को दिनेश लगातार हत्या की धमकी दे रहा था। उसी पर हत्या का शक है। उसे तफ्तीश मे शामिल कर पूछताछ की जाएगी।
भारी दबाव के बावजूद गवाही नहीं छोड़ी
- हर्षिता की बड़ी बहन लता की शादी कराला में और मझली बहन मीनू की शादी बिजवासन में हुई थी।
- मां प्रेमो व पिता राज कुमार की मौत के बाद हर्षिता नरेला में मौसी के घर आ गई थी।
- बहनों ने दिनेश के डर के मारे हर्षिता से संपर्क तोड़ लिया था। घर चलाने के लिए हर्षिता डांसिंग व सिंगिंग करने लगी। इसमें कामयाबी मिली।
- अब हर्षिता जीजा दिनेश से सीधे टकराने की हिम्मत दिखा रही थी। दबाव के बाद भी उसने अपनी मां प्रेमो की हत्या के मामले में गवाही नहीं छोड़ी।
दिनेश पर दिल्ली में आधा दर्जन क्रिमिनल केस
- दिनेश दिल्ली के बदमाशों में शामिल है। उस पर हर्षिता की मां प्रेमो की हत्या, हर्षिता से रेप समेत हत्या व हत्या की कोशिश का 6 केस दर्ज हैं।
- पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी रखा था। उसे सोनीपत की सीआईए, एसआईटी ने करीब दो साल पहले मोहाना गांव के पास से पीछा कर जट्ट माजरा गांव में पकड़ा था।
दिनेश को अभी किसी केस में सजा नहीं हुई है।
हर्षिता ने भी दिनेश को मारी थी गोली
- 2014 में हर्षिता ने धमकियों से तंग आकर और अपने साथ हुए रेप का बदला लेने के लिए दिनेश पर गोली चलाई थी।
- हालांकि, दिनेश बाल-बाल बच गया था। दिल्ली पुलिस ने मामले में हर्षिता के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया था।
मौसी भी नहीं आई शव देखने शरीर से निकली 3 गोलियां
- सोनीपत की रहने वाली हर्षिता मौसी के पास दिल्ली के नरेला में रह रही थी। हत्या के बाद उसकी मौसी भी शव को देखने के लिए पानीपत सिविल हॉस्पिटल में नहीं पहुंची। शायद वह दिनेश के निशाने पर नहीं आना चाहती।
- डॉक्टरों के बोर्ड ने हर्षिता के शव का पोस्टमॉर्टम किया। उसके शरीर से 3 गोलियां निकाली गईं।
बहन लता को भी है पति से जान का खतरा
- हर्षिता की बहन लता दिनेश से 2 साल से अलग रह रही है। उसे भी जान का खतरा है। बहन की मौत की सूचना पर करीब 11 बजे पुलिस सुरक्षा के बीच सिविल अस्पताल पहुंची।
- वहां पुलिस ने उसके बयानों पर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमॉर्टम कराकर शव उसे सौंप दिया।
- पुलिस ने हर्षिता की साथी सिंगर निशा, प्रदीप कुमार व संदीप भगत से भी पूछताछ की।
- सोनीपत के राठधाना गांव के रहने वाले प्रदीप के बयान पर अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।


Post a Comment