Header Ads

KBC 9: 5 साल से बिना वेतन पढ़ा रहीं, इन 11 सवालों ने जिताए 6.40 लाख रु.



लातूर, महाराष्ट्र से आईं जयश्री जाधव ने 'कौन बनेगा करोड़पति' में 6.40 लाख रुपए जीते। उन्होंने 11 सवालों का सही जवाब दिया, लेकिन 12वें सवाल पर अटक गईं। चूंकि जयश्री के पास कोई लाइफलाइन नहीं बची थी। इसलिए उन्होंने गेम छोड़ने का फैसला लिया। बता दें कि जयश्री पेशे से एक नॉन ग्रांटेड टीचर हैं। वे 2012 से लगातार टीचिंग कर रही हैं, लेकिन अभी तक उन्हें किसी तरह का पैसा सरकार की तरफ से नहीं मिला है।

पूरी पगार पाने के लिए अभी भी करना होगा पांच साल का इंतजार...



- जयश्री ने होस्ट अमिताभ बच्चन से बातचीत में बताया कि टीचिंग करते हुए उन्हें 5 साल पूरे होने जा रहे हैं। अब उन्हें सरकार की ओर से वेतन मिलना शुरू होगा। अब से पहले साल में उन्हें कुल वेतन का 20 फीसदी हिस्सा दिया जाएगा। इसके अगले साल 40 फीसदी, तीसरे साल में 60 और चौथे साल में 80 फीसदी वेतन के बाद 5वें साल से उन्हें पूरी पगार मिल सकती है।


 जयश्री की मानें तो वे 12वीं पास हुई थीं और उनकी शादी रामराव जाधव (जिन्हें वे जोड़ीदार के रूप में शो में लाई थीं) से कर दी गई थी।


- बाद में पति ने ही उनकी पढ़ाई कम्प्लीट कराई और वे हाई स्कूल टीचर (नॉन ग्रांटेड) बन गईं।
- जयश्री के मुताबिक, कोटा फुल होने की वजह से 2012 में सरकार ने टीचर्स की भर्ती पर रोक लगा दी थी। लेकिन ऐसे लोगों को छूट थी, जो बिना ग्रांट के पढ़ा सकें।