Header Ads

डॉग्स ने जो किया, उस पर यकीन करना मुश्किल- छिपी वजह


इंसानों को तो समुद्र की लहरों पर सर्फिंग करते सबने देखा है लेकिन डॉग्स की सर्फिंग...लेकिन ये सच है। अमेरिकी शहर कैलिफोर्निया के हंटिंगटन बीच पर 70 डॉग्स के बीच कॉम्पिटिशन हुआ जिसमें उन्होंने इंसानों की तरह ही समुद्र की लहरों पर सवारी की, वह भी लाइफ जैकेट के साथ।

इस नजारे के जिसने भी देखा, वह इसका मजा लिए बिना नहीं रह सका। किस तरह का था ये कॉम्पिटिशन...

इसमें छोटे-छोटे डॉग्स ने अपना टैलेंट दिखाया और 1 से 3 फीट ऊंची लहरों पर जमकर सवारी की। 12 मिनट के इस इवेंट में डॉग्स का कॉन्फिडेंस लेवल, राइडिंग टाइम और ओवरऑल एबिलिटी को चेक किया गया।

ये कॉम्पिटिशन 6 कैटेगरी में हुआ। इसमें स्मॉल डॉग कैटेगरी में प्रिंस डूडमेन को विनर घोषित किया गया।

अलग-अलग गेटअप बनाकर लाए गए थे डाॅग्स

सर्फिंग के लिए जो डॉग्स लाए गए थे उनका लुक बहुत ही स्मार्ट नजर आ रहा था। तीन फीट की लहरों पर वे कॉन्फिडेंस के साथ खेल रहे थे।