खुद को बुजुर्ग बता पहले बदला बर्थ, फिर लड़की सोई तो करने लगा गंदी हरकत
पटना एसएसपी ऑफिस की विदेश ब्रांच से रिटायर्ड दरोगा कुमार दिनेश पर एक 26 साल की लड़की के साथ छेड़खानी और जबरदस्ती करने का आरोप लगा है। घटना 17 सितंबर की देर रात नई दिल्ली राजेंद्र नगर टर्मिनल राजधानी एक्सप्रेस की है। 18 सितंबर को दिल्ली में रिसर्चर पीड़िता ने पटना जंक्शन पर मामला दर्ज कराया।
बताया जा रहा है कि पीड़िता का बर्थ बी 20 था और कुमार दिनेश का बी 21, बुजुर्ग होने का हवाला देकर कुमार दिनेश ने पीड़िता से बर्थ बदल लिया।
- ट्रेन रात में जब मुगलसराय पहुंची तो कुमार दिनेश गलत हरकत करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के यात्री जुट गए।
- लोगों ने उनकी पिटाई भी कर दी। लेकिन फिर उसने दारोगा होने का धौंस दिखाया और फिर वहां से दूसरे बोगी में चला गया।
- जीआरपी ने मामला दर्ज कर इलाहाबाद रेल एसपी को भेज दिया था। गुरुवार को मुगलसराय रेल थाने की पुलिस देर शाम मामले की पड़ताल के लिए पटना पहुंची। दिनेश कंकड़बाग का रहने वाला है।
घटना 19 सितंबर की रात में लगभग 3 बजे के आसपास की है। घटना मुगलसराय थाना क्षेत्र में घटी है इसलिए शून्य प्राथमिकी दर्ज कर मुगलसराय थाने को भेज दिया गया था।
- आरोपी के बारे में जब जानकारी ली गई तो पता चला कि वो बिहार पुलिस में ही एक दारोगा था जो हाल ही में रिटायर्ड हुआ है।
- आरक्षण पर्ची व चार्ट में उनका नाम कुमार दिनेश दर्ज है। मुगलसराय रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

Post a Comment