Header Ads

बाहुबली के 'महिष्मती महल' जैसा दुर्गा पंडाल, देश का सबसे महंगा; जानें लागत



पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा भव्य पंडाल के लिए दुनियाभर में मशहूर है। कोलकाता में अलग-अलग थीम पर मां दुर्गा के तीन हजार पंडाल बनाए गए हैं। इसमें एक पंडाल ऐसा भी है, जिसे बनाने में 10 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यह पंडाल फिल्म बाहुबली,2 में महिष्मती के महल की तर्ज पर बना है। इस पंडाल की ऊंचाई 110 फीट है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे देश का सबसे महंगा पंडाल होने का सर्टिफिकेट दिया है।


शहर के लेक टाउन के पास श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब ने यह पंडाल बनाया है। इसे तीन महीने में 150 कलाकारों ने मिलकर बनाया है।


- क्लब के सचिव डीके गोस्वामी ने बताया कि दुनियाभर में फिल्म बाहुबली को मिली लोकप्रियता को देखते हुए हमने इस थीम पर पंडाल बनाया है। यह पंडाल शुक्रवार से भक्तों के लिए खुलेगा।



 सोने से दमकते महिष्मती महल के मुख्य द्वार पर सूंड उठाए हुए दो हाथी भी बनाए गए हैं। थोड़ा आगे बढ़ने पर ही 8 दरबान खड़े हुए हैं।


- महल के अंदर प्रवेश करने पर एक बड़ा सा झूमर और मां दुर्गा की सोने-चांदी और हीरे-जवाहरात से सजी प्रतिमा है।


- 3 महीने में 150 कलाकारों ने तैयार किया यह पंडाल।
- 110 फीट ऊंची झांकी की सुरक्षा में 300 जवान।