देवताओं के लिए काम करता था ये 'दूत', खुदाई में निकली ऐसी-ऐसी चीजें
इजिप्ट की वैली ऑफ किंग्स में एक ऐसी खोज हुई है जिसने हजारों साल पुराने दफ्न राजों को खोलना शुरू कर दिया है। इजिप्ट के पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक नाईल नदी के किनारे लगभग पांच महीने चली खुदाई में अमेनमहेट के 3500 साल पुराने मकबरे की खोज हुई। जिसमें भगवान के लिए काम करने वाले गोल्डस्मिथ अमेनमहेट का कंकाल भी मिला है। सूर्य देवता के लिए करता था काम...
- रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दावा किया जा रहा है कि अमेनमहेट इजिप्ट के सूर्य देवता के लिए काम करता था जो 18वें राजवंश का हिस्सा था। अमेनमहेट 1567 BC की आसपास जीवत रहा।
- इजिप्ट के पुरातत्व विभाग के मुस्तफा वजीरी ने बताया कि अमेनमहेट के कंकाल के साथ उनकी प्त्नी और बेटे के स्टेच्यु भी मिले हैं। दोनों एक साथ एक सिंहासन पर बैठे हुए हैं।

Post a Comment