Header Ads

'बेहद' की माया से 'उड़ान' की इमली तक, जब जान लेने को उतारू हुए ये लवर्स


इस पैकेज में हम आपको बता रहे हैं टीवी शोज 6 रील लाइफ साइकोटिक लवर्स के बारे में, जो प्यार के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

टीवी शो 'बेहद' इन दिनों अपने कंटेंट को लेकर सुर्खियों में हैं। शो में जेनिफर विंगेट माया का रोल प्ले कर रही हैं जो कि साइकोटिक लवर है और अपने प्यार अर्जुन शर्मा(कुशान टंडन) को पाने के लिए किसी भी हद तक जाती है।

तभी तो पापा की डेथ बॉडी सामने होने के बाद भी वो अर्जुन के साथ सात फेरे लेती है। शो का यही कंटेंट इसे लाइमलाइट में बनाए हुए। वैसे ये पहली बार नहीं है जब किसी शो में ऐसे साइकोटिक लवर कैरेक्टर के दिखाया गया है। पहले भी कई ऐसे शोज आ चुके हैं। इस पैकेज में हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही 5 और रील लाइफ कैरेक्टर्स के बारे में।

टीवी शो - उड़ान
कैरेक्टर - इमली
एक्ट्रेस - विधि पांड्या

'उड़ान' में चकोर (मीरा देवस्थले) की बहन इमली का रोल प्ले करने वालीं विधि भी शो में सायकोटिक लवर का रोल प्ले कर चुकी हैं। इमली शो में हीरो और चकोर के लवर विवान(पारस अरोड़ा) झूठी प्रेग्नेंसी का नाटक करती हैं। इमली यही नहीं मानती वो अपनी बहन चकोर से नफरत करने लगती और उसी को जान से मारने का प्लान बनाती है। इसके लिए वो शो में किसी भी हद तक जाती है।

टीवी शो - उतरन
कैरेक्टर - तपस्या
एक्ट्रेस - रश्मि देसाई

टीवी शो 'उतरन' में रश्मि ने तपस्या नाम की लड़की की रोल प्ले किया था। जो कि काफी अपने लवर वीर(नंदीश संधू) को पाने के लिए किसी भी हद तक चली जाती है। यहां तक वो सुसाइड तक अटेंप्ट करती है ताकि वो वीर के लिए अपना प्यार दिखा सके।

टीवी शो - स्वरागिनी
कैरेक्टर - रागिनी
एक्ट्रेस - तेजस्वी प्रकाश

बात अगर टीवी शो 'स्वरागिनी' की करें तो शो में स्वरा(हैली खान) और रागिनी(तेजस्वी) बहनें होती हैं। जिनमें आपस में बहुत प्यार होता है। इसी बीच रागिनी को लक्ष्य काम के लड़के से प्यार हो जाता है लेकिन लड़के की फैमिली स्वरा के उसकी शादी फिक्स कर देती है। ये बात रागिनी को बिल्कुल पसंद नहीं आती और ऐसे में वो कई सारी प्लानिंग प्लॉटिंग करती है। वो इस हद तक चली जाती है कि अपनी ही बहन स्वरा के चरित्र को बुरा साबित कराकर खुद अपनी शादी लक्ष्य से फिक्स करा लेती है।

टीवी शो - दिल से दी दुआ सौभाग्यवती भव
कैरेक्टर - विराज दोबरीयाल
एक्ट्रेस - करणवीर बोहरा

शो में विराज(करणवीर बोहरा) एक डरावने और गालियां देने वाले हसबैंड बने थे। दरअसल बिजनेसमैन विराज को एक सीधी-साधी लड़की जाह्नवी से प्यार हो जाता है और दोनों शादी कर लेते हैं। शादी के बाद जाह्नवी को विराज का साइकोटिक चेहरा देखने को मिलता है। न सिर्फ वो अपनी पत्नी को टॉर्चर करता है बल्कि उसका रेप भी करता है।

टीवी शो - ससुराल सिमर का
कैरेक्टर - समीर कपूर
एक्ट्रेस - रोहन मेहरा

शो में सिमर की बेटी बनी संजना को समीर की मां टॉर्चर सकती है लेकिन लड़के को उससे प्यार हो जाता है। कहानी में ट्विस्ट यह होता ही कि संजना, समीर का प्रपोजल रिजेक्ट कर देती है। ऐसे वो उसे पाने के हर जायज और नाजायज कोशिश करता है जिसमें संजना काफी टॉर्चर होती है।