Header Ads

महिला ने किया इतने बड़े मगरमच्छ का शिकार, निकला दो फ्रिज भरकर मांस


मगरमच्छ फ्रेश वॉटर का सबसे खरतनाक जीव माना जाता है। उसे देखकर अच्छे-अच्छों की भी हालत खराब हो जाती है। ऐसे में एक अमेरिकी महिला ने अपने से 3 गुना बड़े मगरमच्छ का शिकार किया है। हालांकि भारत में शिकार गैरकानूनी है, लेकिन अमेरिका में लाइसेंस लेकर कुछ तयशुदा जीव-जंतुओं का शिकार किया जा सकता है।

-साउथ कैरोलिना में रहने वाली लॉरा रॉबिंसन ग्रिफ्फिन ने अपने से 3 गुना बड़े मगरमच्छ को हाल ही में मारा। इस मगरमच्छ को वहां सीजन का सबसे बड़ा शिकार माना जा रहा है। लॉरा का कद सिर्फ 4 फुट 10 इंच है, जबकि मगरमच्छ 12 फुट से ज्यादा लम्बा था। साउथ कैरोलिना में 1 लाख से ज्यादा मगरमच्छ हैं और वहां पर इनके शिकार करने का लाइसेंस दिया जाता है। 37 साल की लॉरा 3 बच्चों की मां हैं।

शिकार कैसे किया

लॉरा अपने पति डैरेल और कुछ अन्य लोगों के साथ 16 फुट लम्बी बोट पर साउथ कैरोलिना लेक मौल्ट्री में शिकार करने निकली थीं। उन्होंने मगरमच्छ का 2 घंटे तक पीछा किया और फिर जाकर करीब से अपने हैंड गन से उसे 3 गोलियां मारीं।

इस मगरमच्छ का क्या करेंगी लॉरा

लॉरा बताती हैं कि वे मगरमच्छ के मीट को पकाकर खाएंगी। इस मीट से उनके 2 फ्रिज भर गए हैं और इससे उनका 1 साल निकल जाएगा। लॉरा कहती हैं कि वे शिकार मजे के लिए नहीं, खाने के लिए करती हैं। वो मगरमच्छ की स्किन से बूट्स बनवाना चाहती हैं।

नहीं है शिकार का ज्यादा अनुभव

लॉरा ने मगरमच्छ के रूप में पहली बार इतने बड़े जीव का शिकार किया। इससे पहले उन्होंने एक टर्की और हिरण मारा था।