बाप रे, ये नाखून हैं या चेहरे देखकर हैरान रह जाएंगे आप
लोगों को बदलते ज़माने में तरह-तरह के शौक पसंद आने लगे हैं, अब आप इस अनूठी हेयर नेल सेल्फी को ही ले लीजिये जो इन दिनों खासी ट्रेंड में है।
दरअसल, एक कोरियाई आर्टिस्ट ने हेयर सेल्फी नेल्स तैयार कर दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रखी हैं और लोगों को बोलते नाखून दिखाकर हैरान कर दिया है।
वैसे ये एक तरह का नेल आर्ट है, जो ट्रेंड में बना हुआ है। इसमें उँगलियों पर चेहरे बनाये गए हैं जिन पर हेयर लगाकर उँगलियों को सजाया गया है, जो बिल्कुल हूबहू इंसान की शक्ल जैसे नज़र आते हैं।
सोशल मीडिया पर इस कोरिया के ट्रेंड को खूब प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं और इंटरनेट की दुनिया में वायरल भी हो रहे हैं।
वैसे इनकी क्या जरूरत पड़ी इसका जवाब तो किसी के पास भी नहीं लेकिन, अब ये धीरे-धीरे बच्चों में नए ज़माने का फैशन बनकर छाने वाला है। यानी कठपुतली का दौर गया अब आया हेयर नेल आर्ट का ज़माना आ गया है।


Post a Comment