टीनएज लड़की के बिस्तर से निकली ऐसी चीज, तो परिवार ने उठाया ये कदम
ब्रिटेन का एक परिवार तब दहशत में आ गया जब उन्होंने अपनी टीनएज बेटी के बिस्तर के नीचे एक अजीबोगरीब चीज देखी।
ब्रिटेन के कॉन्वेंट्री इलाके का एक परिवार तब दहशत में आ गया जब उन्होंने अपनी टीनएज बेटी के बिस्तर के नीचे एक अजीबोगरीब चीज देखी।
परिवार को ये 7 से 8 इंच लंबी चीज पहले किसी जंगली छिपकली की तरह नजर आई इसलिए उन्होंने तत्काल RPCA की एनिमल रेस्क्यू टीम को घर बुला लिया।
रेस्क्यू टीम सारे साजो समान के साथ लड़की के रूम में पहुंची। टीम को लगा कि ये किसी तरह की छिपकली है पर जब उन्होंने पास जाकर देखा तो हंस-हंस कर लोटपोट हो गए। आखिर क्या थी ये चीज?
- एनिमल रेस्क्यू टीम से Vic Hurr ने बताया कि जब परिवार ने उन्हें इस चीज के बारे में बताया तो वे भी इसे एक जंगली छिपकली समझ रहे थे।
ये करीब 7 से 8 इंच लंबी और 2 इंच मोटी नजर आ रही थी। बिस्तर के कोने से निकली ये चीज कोई मूवमेंट नहीं कर रही थी, पर जब हमने सावधानी से इसे निकालने की कोशिश की तो हम अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
- असल में ये एक सड़ा हुआ मोजा था जो लंब समय से यहां फंसा हुआ था। यह इतना सड़ चुका था कि इस रंग और शेप एक जंगली छिपकली की तरह हो गया था।
ऑफिसर ने आगे कहा कि यहां लोग छिपकली से बहुत डरते हैं और इस परिवार ने भी हड़बड़ाहट में हमें फोन कर दिया।


Post a Comment