Header Ads

शादी के बाद इन 8 एक्ट्रेसेस ने नहीं की कोई भी फिल्म, अब कर रहीं ये


ईशा कोप्पिकर की गिनती बॉलीवुड में उन एक्ट्रेसेस में की जाती है, जिन्होंने शादी के बाद फिल्म नही की।


ईशा कोप्पिकर 41 साल की (19 सितंबर)  हो गई हैं। ईशा की गिनती बॉलीवुड में उन एक्ट्रेसेस में की जाती है, जिन्होंने शादी के बाद कोई फिल्म नहीं की। ईशा ने 2009 में बिजनेसमैन टिम्मी नारंग से शादी की। शादी के बाद ईशा ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। फिलहाल वे अपनी फैमिली में बिजी है। ईशा ने कुछ मराठी फिल्मों में भी काम किया है। आज इस पैकेज आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने शादी के बाद कोई फिल्म नहीं की।इन फिल्मों में किया ईशा ने काम...

ईशा कोप्पिकर

ईशा ने 'फिजा' (2000), 'प्यार इश्क मोहब्बत' (2001), 'कंपनी' (2002), 'कांटे' (2002), 'दिल का रिश्ता' (2003), 'डरना मना है' (2003), 'क्या कूल हैं हम' (2005) सहित कई फिल्मों में काम किया है।

संगीता बिजलानी

संगीता बिजलानी ने 1996 में क्रिकेटर  मो. अजहरुद्दीन (अब तलाक हो गया है) से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने कोई फिल्म नहीं की। संगीता ने 1988 में फिल्म 'कातिल' से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'हथियार' (1989), 'त्रिदेव' (1989), 'जुर्म' (1990), 'इज्जत' (1991) और 'युगांधर' (1993) जैसी कई फिल्मों में काम किया। फिलहाल संगीता लाइफ एन्जॉय कर रही हैं और अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड सलमान खान की फैमिली पार्टियों में नजर आती है।

ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना ने 2001 में अक्षय कुमार से शादी की। शादी में बाद उन्होंने कोई फिल्म नहीं की। हालांकि, अब वे इंटीरियर डिजाइनिंग का बिजनेस कर रही हैं। इसके अलावा वे फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। ट्विंकल ने 1995 में फिल्म 'बरसात' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने 'जान' (1996), 'जब प्यार किसी से होता है' (1998), 'मेला' (2000), 'जोरू का गुलाम' (2000) और 'जोड़ी नंबर 1' (2001) जैसी कई फिल्में की।

असीन

असीन ने 2016 में माइक्रोमैक्स को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी की। शादी के बाद असिन भी किसी भी फिल्म में नहीं दिखीं। उन्होंने फिल्म 'गजनी' (2008) से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'लंदन ड्रीम्स' (2009), 'रेडी' (2011), 'हाउसफुल-2' (2012), 'बोल बच्चन' (2012), 'खिलाड़ी-786' (2012), 'ऑल इज वेल'(2015) जैसी फिल्मों में काम किया है। असिन भी फिलहाल अपनी फैमिली में बिजी हैं।

मीनाक्षी शेषाद्रि

मीनाक्षी शेषाद्रि ने 1995 में बैंकर हरीश मैसूर से शादी की और अमेरिका जाकर बस गईं। फिलहाल वे डांस क्लासेस चलाती हैं। उन्होंने 1983 में फिल्म 'पेंटर बाबू' से डेब्यू किया था। इसके अलावा वे 'हीरो' (1983), 'मेरी जंग (1985), 'डकैत' (1987), 'दिलवाला' (1986), 'घर हो तो ऐसा' (1990), 'घायल' (1990), 'दामिनी' (1993), 'घातक' (1996) सहित कई फिल्मों में काम किया।

नम्रता शिरोडकर

नम्रता शिरोडकर ने 2005 में साउथ के एक्टर महेश बाबू से शादी की। शादी के उन्होंने कोई फिल्म नहीं की। नम्रता अपनी फैमिली में बिजी रहती हैं। उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस फिलम 'मेरे दो अनमोल रतन' (1998) से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कच्चे धागे (1999), 'वास्तव' (1999), 'पुकार' (2000), 'ब्राइड एंड प्रिज्युडिस' (2004), अस्तित्व (2000), तेरा मेरा साथ रहे (2001) सहित कई फिल्मों में काम किया है।

गायत्री जोशी

गायत्री जोशी ने 2005 में ओबेरॉय कंस्ट्रक्शन के विवेक ओबेरॉय से शादी की। शादी के बाद उन्होंने भी कोई फिल्म नहीं की। गायत्री भी अपने हसबैंड के बिजनेस में हाथ बटाती हैं। उन्होंने मात्र एक फिल्म 'स्वदेस' (2004) में काम किया है।

अमृता अरोड़ा

अमृता अरोड़ा ने 2009 में बिजनेसमैन शकीक लड़क के शादी की। शादी के बाद उन्होंने भी कोई फिल्म नहीं की। फिलहाल अमृता फैमिली लाइफ एन्जॉय कर रही है। वे अक्सर फिल्मी पार्टियों में नजर आती रहती हैं। उन्होंने 2002 में में फिल्म कितने दूर कितने पास' से करियर शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने 'गर्लफ्रेंड' (2004), 'फाइट क्लब' (2006), गोलमाल रिटर्न (2008), राख (2007), स्पीड (2007) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है।