Header Ads

दुनिया की 8 खतरनाक जेल, कैदियों के साथ क्रूरता में सबको छोड़ा पीछे



ब्राजील की कासा डी कस्टोडियो जेल चर्चा में है। यहां से 10 कैदियों ने सीलिंग तोड़कर भागने की कोशिश की। ब्राजील की ज्यादातर जेल कैदियों के ब्रूटल टॉर्चर करने के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, ये कोई पहली या अकेली ऐसी जेल नहीं है। टॉर्चर के मामले में नॉर्थ कोरिया, रवांडा, पेरू और जॉर्जिया की जेलें भी पीछे नहीं हैं। यहां हम दुनिया की ऐसी ही 8 खतरनाक जेलों के बारे में बता रहे हैं।

नॉर्थ कोरिया की इस बदनाम जेल को कैम्प 22 के नाम से जाना जाता है। ये देश पूरी दुनिया से कटा हुआ है, इसलिए जेल में बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां पॉलिटिकल बैकग्राउंड वाले कैदी रखे जाते हैं। टॉर्चर के लिए मशहूर हिटलर के ऑशविच कैंप से इसकी तुलना होती है। यहां कैदियों को दिन के 14,15 या 16 घंटे काम करना पड़ता है। खाना न मिलने पर उन्हें छिपकली, सांप और चूहे से लेकर सबकुछ खाना पड़ता है। सैटेलाइट फोटोग्राफ के मुताबिक, जेल में 50,000 कैदियों को रखने की क्षमता है।