देश के टॉप अमीरों में शामिल हुए रामदेव के सहयोगी, 70 हजार Cr हुई संपत्ति
योग गुरू बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण देश के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। पिछले साल बालकृष्ण 25 वें स्थान पर तो इस बार वे आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी संपत्ति 173 प्रतिशत बढ़कर 70 हजार करोड़ रुपए हो गई है। मुकेश अंबानी अभी भी सबसे अमीर...
- आचार्य बालकृष्ण के साथ डी-मार्ट के राधाकिशन दमनी का नाम भारत के अमीरों की सूची में शामिल हो गया है।
- वहीं इंडस्ट्रीयलिस्ट मुकेश अंबानी अब भी सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं।
पिछले छह साल से अमीरों की सूची तैयार कर रही रिसर्च यूनिट हुरन के मुताबिक, FMCG कंपनी पतंजलि के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बालकृष्ण अब देश के शीर्ष 10 अमीरों में शामिल हो गए हैं।
- वहीं रिटेल सेक्टर के राधाकिशन दमनी की संपत्ति में 320 प्रतिशत का इजाफा हुआ।
- पिछले वित्त वर्ष में पतंजलि का कारोबार 10,561 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वह कई विदेशी ब्रांडों को टक्कर दे रही है।
- वहीं ग्लोबल लेवल पर मुकेश अंबानी पहली बार टॉप 15 में जगह बनाने में कामयाब रहे।
- शेयर बाजार में आए उछाल से रिलायंस के शेयर बढ़े हैं, जिससे अंबानी की संपत्ति 58 प्रतिशत बढ़कर 2570 अरब रुपए पर पहुंच गई है।
- उनकी ये संपत्ति यमन देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से 50 प्रतिशत अधिक है।
आचार्य बालकृष्ण आईफ़ोन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अपने ऑफिस में कंप्यूटर का इस्तेमाल नहीं करते।
- वे शुद्ध हिंदी में बात करते हैं और कुर्ता एवं धोती पहनने में विश्वास रखते हैं। वे इस कंपनी से कोई भी सैलरी नहीं लेते।
- आचार्य बालकृष्ण ने एक इंटरव्यू में बताया कि, 'उन्होंने कर्ज़ लेकर ये काम शुरू किया था'।
- आज वे रोजाना 15 घंटे काम करते हैं, एक दिन भी छुट्टी नहीं लेते हैं।
- उन्हें एक एनआरआई दंपति सुनीता और सरवन पोद्दार ने उनके इस काम को शुरू करने के लिए पैसा दिया था।

Post a Comment