Header Ads

क्या इन Photos को देख आपको भी लगता है डर? साइंटिस्ट्स ने बताई वजह


दुनिया में कई तरह के फोबिया मौजूद हैं। किसी को मकड़ी से डर लगता है तो कोई पानी से डरता है। हर इंसान अलग-अलग तरह के फोबिया का शिकार है।

लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिन्हें ऐसी छोटी-छोटी चीजों से डर लगता है, जिसे शब्दों में एक्सप्लेन नहीं कर सकते। ऐसे ही कुछ लोगों में गिने जाते हैं वो लोग, जिन्हें छोटे-छोटे छेद को देख डर लगता है। अब साइंटिस्ट ने बताई वजह

एक हालिया अध्ययन से पता चला है कि कुछ लोग कॉफी पर बुलबुले देखकर असहज हो जाते हैं। वे लोग ट्राइपफोबिया के नाम से जाने जाने वाले एक अजीब भय से पीड़ित होते हैं।
ट्राइपोफोबिया छेद का डर है। यह फोबिया दुनियाभर के कई लोगों को है और उनमें से अधिकांश लोग गोल छालेदार चीजों को देखकर डरते हैं।

अब साइंटिस्ट्स ने ट्राइपफोबिया की असली वजह का खुलासा किया है। दरअसल, अधिकांश संक्रामक रोग जीवाणु या वायरस के कारण होते हैं। इन रोगों के लक्षण, जैसे चिकन पॉक्स, खसरा और दाद गोल छालों के रूप में दिखते हैं।

ट्राइपफोबिया के शिकार लोग जब बुलबुले या किसी भी चीज में छोटे दाने देखते हैं, तो उन्हें इन्हीं बीमारियों की याद आ जाती है। इस वजह से उनकी बॉडी में सिहरन होने लगती है।