अरबपति ने बेटे के नाम की थी अरबों की कंपनी, एक-एक रुपये को तरस रहा पिता
इंडिया के टॉप ब्रांड में शुमार रेमंड कंपनी के मालिक डॉ. विजयपत सिंघानिया के घर में इन दिनों गृहयुद्ध छिड़ा हुआ है। सिंघानिया का आरोप है कि बेटे गौतम ने उन्हें एक-एक पैसे का मोहताज बना दिया है।
इतना ही नहीं, बेटे ने उनसे ड्राइवर और गाड़ी तक छिन ली है। मुंबई से पब्लिश एक न्यूजपेपर में ऐसा दावा किया गया है। उनके वकील ने बुधवार को बताया कि रिटायर्ड विजयपत सिंघानिया आर्थिक तौर पर कमजोर हो गए हैं। फिलहाल विजयपत सिंघानिया एक किराए के घर में रहते हैं। बेटे के नाम शेयर करना पड़ा भारी
- विजयपत सिंघानिया का कहना है कि उन्होंने कंपनी के सभी शेयर बेटे गौतम के नाम कर दिए हैं। इनका यही फैसला इनके लिए मुसीबत बन गया है।
- इंडिया के सबसे अमीर शख्स में शुमार विजयपत सिंघानिया आज साउथ मुंबई की ग्रैंड पराडी सोसाइटी में किराए के घर में रह रहे हैं।
- अपनी दुर्दशा के लिए विजयपत इसका दोष अपने बेटे और कंपनी के वर्तमान चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया को देते हैं।
- मुंबई के एक न्यूजपेपर के अनुसार, उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक रिट दायर की है। इसमें कहा गया है कि मालाबार हिल के 36 मंजिला जेके हाउस में उनको पजेशन दिया जाए।
- 1960 में जब जेके हाउस बनकर तैयार हुआ तब यह 14 मंजिला था। बाद में चार डुप्लेक्स रेमंड की ही सहायक कंपनी पश्मीना होल्डिंग्स को दे दी गईं। 2007 में कंपनी ने फिर से पुनर्निर्माण शुरू करवाया।
- करार के हिसाब से विजयपत सिंघानिया, उनके बेटे गौतम, विजयपत के महरूम भाई अजयपत सिंहानिया की पत्नी वीणा देवी और उनके बेटे अनंत और अक्षयपत को 5,185 स्क्वेयर फीट का डुप्लेक्स मिलना था। इसकी कीमत 9,000 स्क्वेयर प्रति फीट थी।
- अपार्टमेंट में अपने दावों को लेकर वीणा देवी और अनंत ने पहले से संयुक्त याचिका दाखिल कर रखी है। इनके अलावा अक्षयपत ने भी अलग से याचिका डाल रखी है।
- विजयपत सिंघानिया के वकील दिनयार मेडॉन ने कोर्ट को बताया कि 78 वर्षीय सिंघानिया ने अपनी सारी संपत्ति अपने बेटे के नाम कर दी, लेकिन बेटा अब उनपर ध्यान नहीं दे रहा है।
- वकील ने बताया कि सिंघानिया ने कंपनी में अपने सारे शेयर अपने बेटे के हिस्से में दे दिए।
इन शेयर्स की कीमत 1000 करोड़ रुपये के करीब थी, लेकिन अब गौतम ने उन्हें बेसहारा छोड़ दिया है। यहां तक की सिंघानिया की गाड़ी और ड्राइवर भी छिन लिए गए हैं।


Post a Comment