Header Ads

बिग बॉस-11 में आने के लिए इस एक्ट्रेस को ऑफर हुए 2 करोड़ रुपए


कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 11वां सीजन जल्दी ही शुरू होगा। 10वें सीजन की तरह इस बार भी सेलेब्रिटी और नॉन सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट शो में नजर आएंगे। जहां तक सेलेब्रिटी की बात है तो खबरें हैं कि इस सीजन में शो 'जमाई राजा' की एक्ट्रेस निया शर्मा भी पार्टिसिपेट करने वाली हैं और उन्हें इसके लिए 2 करोड़ रुपए ऑफर किए गए हैं।

हालांकि अभी इस पर निया का कोई रिएक्शन नहीं आया है। बता दें कि निया फिलहाल रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 8' की कंटेस्टेंट हैं। इस बार नॉन सेलेब्रिटी को नहीं मिलेगी फीस

- पिछले सीजन की तरह इस बार भी शो में सेलेब्रिटी और नॉन सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट होंगे लेकिन इस बार नॉन सेलेब्रिटीज के लिए एक शॉकिंग क्लॉज शो के कॉन्ट्रैक्ट में जोड़ा गया है। एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक, नॉन सेलेब्रिटीज को इस बार कोई फीस नहीं दी जाएगी।

- रिपोर्ट में चैनल से जुड़े सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि ऐसे नॉन सेलेब्रिटीज, जो सोशल मीडिया पर पहचान बना चुके हैं उन्हें कुछ न कुछ राशि दी जाएगी। लेकिन घर के अंदर पार्टिसिपेशन की कोई फीस नहीं होगी।

- अंदाजा लगाया जा रहा है कि चैनल ने यह भांप लिया है कि कॉमनर्स 'बिग बॉस' के घर के अंदर आने भर से बेहद खुश हो जाते हैं। शायद इसीलिए इस बार उन्होंने इन्हें कोई फीस न देने का फैसला लिया है।

- हालांकि कॉमनर्स के पास टास्क में अच्छा परफॉर्म कर पैसे जीतने का मौका रहेगा। इसके अलावा, जिस भी कंटेस्टेंट का योगदान टीआरपी बढ़ाने में अहम रहेगा, उसे बोनस के तौर पर कुछ अमाउंट दिया जाएगा।

सलमान ने शूट कर लिया शो का प्रोमो

- रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान मोरक्को में फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन हाल ही में वो 'बिग बॉस 11' के प्रोमो शूट के लिए मुंबई पहुंचे थे।

- वैसे 11वें सीजन का लोगो और एक वीडियो कलर्स के सीईओ राज नायक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके मुताबिक, शो में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 8 अगस्त थी।

लोपामुद्रा और बानी कर सकती हैं शो को होस्ट

- कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट रहीं लोपामुद्रा राउत और वीजे बानी सीजन 11 में भी नजर आएंगी।

हालांकि, वे इस बार कंटेस्टेंट नहीं, बल्कि शो की होस्ट होंगी।

- बताया जा रहा है कि सलमान खान के अलावा, लोपामुद्रा और बानी भी वीकेंड में कुछ सेगमेंट को होस्ट कर सकती हैं। वे इस दौरान घर से बेघर हुए कंटेस्टेंट से बातचीत करती नजर आएंगी।

डॉक्टर्स की जांच के बाद ही मिलेगी घर में एंट्री

- रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंटेस्टेंट्स को घर के अंदर एंट्री से पहले डॉक्टर्स से जांच करानी होगी। ऐसा इसलिए ताकि घर के अंदर जाने के बाद कोई बीमारी का रोना न रोए।

- इसके लिए चैनल की तरफ से कुछ डॉक्टर्स को हायर किया जाएगा, जो कंटेस्टेंट की जांच करेंगे और उन्हें हेल्थ सर्टिफिकेट देंगे।

ढिंचैक पूजा

यू-ट्यूब पर ढिंचैक पूजा के 'स्वैग वाली टोपी' और 'सेल्फी मैंने ले ली आज' जैसे गाने खूब पॉपुलर हो चुके हैं।

रिया सेन

रिया ने 'स्टाइल' (2001), 'शादी नंबर 1' (2005) और 'डार्क चॉकलेट' (2016) जैसी फिल्मों में काम किया है। अस्मित पटेल के साथ उनका अश्लील एसएमएस भी वायरल हो चुका है।

नंदीश संधू

नंदीश को लोग शो 'उतरन' (2008-15) के लिए जानते हैं। इस शो में को-एक्ट्रेस रहीं रश्मि देसाई से उन्होंने शादी की थी। 2016 में उनका अलगाव हो चुका है।

अभिषेक मलिक

2012 में 'चाल, शह और मात' से टीवी डेब्यू करने वाले अभिषेक आखिरी बार 'एक विवाह ऐसा भी' (2017) में नजर आए थे।

अचिंत कौर

अचिंत 'जमाई राजा' (2014-16) में रवि दुबे की सास के रोल में नजर आ चुकी हैं। वे 24 साल के बेटे की मां हैं और 16 साल तक एक्टर मोहन कपूर के साथ लिव-इन में रहने के कारण चर्चा में रही हैं।

मिष्टी चक्रवर्ती

मिष्टी को लोग सुभाष घई की फिल्म 'कांची' (2014) में लीड रोल करते देख चुके हैं। वे 'बेगम जान' (2017) में भी अहम रोल में नजर आ चुकी हैं।

मोहित मल्होत्रा

मोहित ने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 2'(2009) से बतौर कंटेस्टेंट की थी। वे अब तक 'मितवा फूल कमल के' (2009-10), 'क्या हुआ तेरा वादा' (2012-13) और 'ये है आशिकी' (2014) जैसी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं।

नवनीत कौर ढिल्लन

नवनीत 2013 में फेमिना मिस इंडिया की विनर रह चुकी हैं। 2013 में मिस वर्ल्ड पेजेंट में इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। हालांकि, वे इसे जीतने में असफल रही थीं।

जोया अफरोज
2013 में जोया अफरोज फेमिना मिस इंडिया की सेकंड रनरअप रही थीं। 2014 में उन्हें फिल्म 'द एक्सपोज' में देखा गया था। इससे पहले वे 'हम साथ-साथ हैं', 'संत ज्ञानेश्वर' और 'कुछ न कहो' में भी काम कर चुकी थीं।

गीता फोगाट

गीता फोगाट रेसलर महावीर फोगाट की बेटी हैं, जिनपर 2016 में फिल्म 'दंगल' रिलीज हुई थी। गीता ने 2010 में कॉमनवेल्थ मैचों में 55 किग्रा. की कैटेगरी में इंडिया को गोल्ड मेडल दिलाया था।