दुनिया के सबसे खराब किराएदार ने की ऐसी हरकत, घर का कर दिया ये हाल
किसी को मकान किराए पर देते हुए लैंडलॉर्ड यह उम्मीद करता है कि किराएदार मकान की अच्छी तरह देखभाल करेगा और साफ-सफाई करेगा। लेकिन क्या हो, जब मामला पूरी तरह उल्टा हो जाए
अपने अच्छे-खासे घर को कबाड़खाने और कूड़े के ढेर में बदला हुआ देखकर किसी भी मकान मालिक को जोरदार झटका लग सकता है।
ऐसा ही हुआ अमेरिकी राज्य पेन्सिल्वेनिया के एक व्यक्ति के साथ। अब उसने अपना दुख फोटो शेयरिंग साइट रैडिट पर शेयर किया है। यह है मामला
-रैडिट पर पोस्ट फोटोज में साफ दिख रहा है कि किराएदार ने अच्छे-खासे फ्लैट को सिर्फ गंदा ही नहीं किया है, बल्कि कूड़ेदान में तब्दील कर दिया है। आलम यह है कि ये सारी गंदगी साफ कराने और मकान की मरम्मत कराने में लैंडलॉर्ड को 17 लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे।
-कहा जा रहा है कि फ्लैट में जो परिवार कई बरसों से रह रहा था, उसमें कई बच्चे और ढेर सारे पेट्स थे।
-उनके जाने के बाद मकान मालिक को पता चला कि उसके फ्लैट की क्या हालत हो गई है। उसे सिंक टूटा हुआ मिला, जिसका कचरा ठसाठस भरा हुआ था। टॉयलेट में चारों तरफ गंदगी का साम्राज्य था।
-कमरों में कारपेट पर पालतू पशुओं की गंदगी, पक्षियों के पंख और बीट और तरह-तरह की पुरानी-गंदी चीजें पड़ी हुई थीं। सोफे की हालत ऐसी थी कि कोई उस पर बैठना तो दूर, उसे छूने की हिम्मत भी न कर सके।
-बकौल मकान मालिक, ये सारी तस्वीरें तब की हैं, जब मकान में दो बार सफाई करवाई जा चुकी है।
अब उसे बाकी सफाई और मरम्मत पर करीब 17 लाख रुपयों के बराबर खर्च आएगा। यह इतनी बड़ी रकम है कि सिक्युरिटी डिपॉजिट से भी इसकी कोई खास भरपाई नहीं हो पाएगी।
-लोग भी ये तस्वीरें देखकर हैरान हैं और इस किराएदार को दुनिया का सबसे खराब किराएदार कह रहे हैं।


Post a Comment