Header Ads

नकुल मेहता से जय सोनी तक क्या आप जानते हैं शादीशुदा हैं टीवी के 7 एक्टर्स


1.नकुल मेहता और जानकी पारेख।


टीवी के ऐसे कई एक्टर्स हैं, जिनके बारे में ये बात कम ही लोग जानते हैं कि वे शादीशुदा हैं। आज इस पैकेज में आपको ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। टीवी एक्टर नकुल मेहता के बारे में कम ही लोग जानते हैं कि वे शादीशुदा है।

उन्होंने 2012 में अपनी गर्लफ्रेंड जानकी पारेख से शादी की है। दोनों ने एक-दूसरे को 9 साल तक डेट किया था। बता दें कि नकुल इन दिनों टीवी सीरियल 'इश्कबाज' में शिवाय सिंह ओबेरॉय का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने 'प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा' (2014), 'अभिमानी' (2004), 'हाल-ए-दिल' (2008) सहित अन्य सीरियलों में काम किया है।

२. धन्या मोहन और वरुण कपूर।


टीवी सीरियल 'स्वरागिनी' के एक्टर वरुण कपूर ने 2013 में गर्लफ्रेंड धन्या मोहन से शादी की थी। वरुण ने टीवी शो 'किस देश में है मेरा दिल' (2008), 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' (2009), 'ना आना इस देश लाडो' (2010), 'हमसे है लाइफ' (2012) सहित अन्य में अभिनय किया है।

3. नताशा शर्मा और आदित्य रेडीज।


सीरियल 'ना आना इस देस लडो' के एक्टर आदित्य रेडीज ने अपनी साथी कलाकार नताशा शर्मा से 2012 में शादी की थी। आदित्य ने 'संवारे सबके सपने प्रीटो' (2011), 'ये है आशिकी' (2014), 'एनकाउंटर' (2014), 'बंधन सारी उम्र हमें संग रहना है' (2014), 'मेरी आवाज ही पहचान है' (2016) सहित अन्य सीरियलों में काम किया है।​

4. जय सोनी और पूजा शाह।

एक्टर जय सोनी ने पूजा शाह से फरवरी 2014 में शादी की थी। हालांकि ये एक अरेंज मैरेज थी लेकिन दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे। जय ने 'बा बहू और बेबी' (2005), 'ससुराल गेंदा फूल' (2012), 'संस्कार-धरोहर अपनों की' (2013) सहित अन्य सीरियलों में काम किया है।

5. आकांक्षा ढिंगरा और कनन मल्होत्रा।

सीरियल 'रब से सोणा इश्क' फेम कनन मल्होत्रा ने 2014 में दिल्ली की रहने वाली आकांक्षा ढिंगरा से शादी की है। कनन ने 'चांद छुपा बादल में' (2010), 'संवारे सबके सपने प्रीटो' (2011), 'अपनो के लिए गीता धर्मयुद्ध' (2012), 'प्यार तूने क्या किया' (2014) सहित अन्य सीरियलों में काम किया है।

6. साहिल मेहता और ईशा।

सीरियल 'सुहानी सी एक लड़की' (2011) के एक्टर साहिल मेहता ने मई 2016 में ईशा दनैत से शादी की है ।

7.सलमान यूसुफ खान और फैजा हरमैन।

रियलिटी शो के स्टार सलमान यूसुफ खान ने अपनी गर्लफ्रेंड फैजा हरमैन से 2013 में शादी की थी। सलमान ने रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस-1' (2009), 'झलक दिखला जा-4' (2011), 'झलक दिखला जा-5' (2012), 'नच बलिए-7' (2015), 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' (2016) में भागीदारी की है।