Header Ads

ये है गुलशन कुमार की ग्लैमरस बहू, अपनी ही फिल्म में कर चुकीं आइटम डांस


 बॉलीवुड में कैसेट किंग के नाम से मशहूर रहे गुलशन कुमार की आज डेथ एनिवर्सरी है। 12 अगस्त 1997 को मुम्बई के साउथ अंधेरी इलाके में स्थित जीतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। गुलशन कुमार की फैमिली में बेटे भूषण कुमार के अलावा बहू दिव्या खोसला कुमार और दो बेटियां तुलसी और खुशाली हैं। गुलशन कुमार की बहू दिव्या खोसला भी एक्ट्रेस हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ फिल्में प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी की हैं। अपनी ही फिल्म में आइटम डांस कर चुकी हैं दिव्या...


- दिव्या खोसला कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सनम रे' में उन्होंने खुद आइटम डांस किया था। 'हमने पी रक्खी है' गाने में दिव्या काफी हॉट और ग्लैमरस नजर आई थीं।

- इसके अलावा इसी फिल्म के एक और गाने 'अक्कड़-बक्कड़ बम्बे बो' में भी दिव्या खोसला आइटम डांस करती नजर आ चुकी हैं।

34 साल की दिव्या ने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2004 में आई फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' से की थी।

- इस फिल्म में दिव्या अक्षय के अपोजिट उनकी पत्नी श्वेता के किरदार में थीं। हालांकि ये फिल्म उतनी ज्यादा कामयाब नहीं रही।

- फिल्म की शूटिंग के दौरान ही भूषण कुमार और दिव्या की पहली मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों की मैसेज और चैट पर बात होने लगी। इस दौरान भूषण कुमार को दिव्या से प्यार हो गया।

 धीरे धीरे शुरू हुई बातचीत के बाद भूषण कुमार ने दिल्ली में हुई बहन की शादी में दिव्या के पेरेंट्स को बुलाया।

- यहां दिव्या के पेरेंट्स जब भूषण कुमार से मिले तो पहली ही नजर में उन्होंने भूषण को पसंद कर लिया।

- दिव्या के मुताबिक, इसके बाद मेरी मां ने भी मुझे भूषण से शादी करने के लिए फोर्स किया। इसके बाद मैं भी उन्हें पसंद करने लगी और फिर हमने शादी कर ली।

दिव्या पहली बार 2000 में सिंगर फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो 'अइयो रामा हाथ से ये दिल खो गया' में नजर आई थीं।

- इसके बाद वो 2003 में कुणाल गांजावाला के एलबम 'जिद ना करो ये दिल दा मामला है' में नजर आईं। इस म्यूजिक वीडियो में सलमान खान भी थे।

- इसके बाद 2017 में दिव्या ने पलक मुछाल और अरिजित सिंह के म्यूजिक वीडियो 'कभी यादों में आऊं' में भी काम किया।

दिव्या खोसला ने टी-सीरीज के फाउंडर गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार से 13 फरवरी, 2005 को वैष्णो देवी मंदिर (कटरा) में शादी की थी। 2011 में उन्होंने बेटे रुहान को जन्म दिया। दिव्या की सिस्टर इन लॉ (ननद) तुलसी कुमार पॉपुलर प्लेबैक सिंगर हैं।


लगभग 20 म्यूजिक वीडियोज का डायरेक्शन करने के बाद उन्होंने 2014 में फिल्म 'यारियां' का डायरेक्शन किया। इसके बाद फिल्म 'सनम रे' 2016 में डायरेक्ट की। दिव्या 2015 में आई रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉय' से बतौर प्रोड्यूसर जुड़ चुकी हैं।


दिव्या खोसला ने 2004 में तेलुगु फिल्म 'लव टुडे' में भी काम किया है। इस फिल्म में उनके साथ उदय किरण, देवदर्शिनी, श्रीनिवास रेड्डी, सुमन शेट्टी और रघुनाथ रेड्डी ने काम किया था।