Header Ads

शेरों ने बचाई अपहरणकर्ताओं से लड़की की जिंदगी


जब शेर किसी इंसान को देखते है तो वो सीधा उस पर हमला कर देते है। लेकिन इथोपिया के जंगलों में तीन शेरों ने एक बारह साल की लड़की को न सिर्फ अपहरणकर्ताओं से बचाया बल्कि जब तक कोई उस लड़की बचाने नहीं आ गया तब तक उन शेरों से उस लड़की की रखवाली भी की। सुनकर हैरान रह गए ना।

लेकिन यह सच है। आइए जानते है इस पूरे वाकिए के बारे में।  इथोपिया में लड़कियों को किडनैप करके जबरदस्‍ती शादी की जाती है।

 ऐसा ही हुआ था 2005 में जब स्‍कूल जाती हुई एक लड़की को कुछ बदमाशों ने अगवा करके इथोपिया के दक्षिण पश्चिम जंगलों में बंदी बनाकर रखा।

और इस दौरान उसे मारता पीटता रहा। लेकिन जंगल के तीन शेरों ने लड़की की आवाज सुनकर उसका पीछा किया और अपहरणकर्ता को डरा कर भगा दिया।

स्‍थानीय पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ता के भाग जाने के बाद वो शेर लड़की के साथ गार्ड बनाकर तब तक उसके साथ खड़े रहे, जब तक की कोई उसके घरवाले या परिवार वाले उसे ढूंढते हुए नहीं पहुंचे गए।

स्‍थानीय पुलिस ने बताया कि अपहरण की गई लड़की बिता जनेट दक्षिण पश्चिम की राजधानी अदीस अबाबा से कुछ 560 किलोमीटर (348 मील) दूर जंगलों में मिली। जब उन्‍होंने उस लड़की जिंदा देखे तो वे सब आश्‍चर्य में पड़ गए लेकिन जब लड़की ने उन्‍हें पूरी काहानी बताई तो सबके दांतो तले अंगुली दब गई।

पुलिसकर्मी के मुताबिक जब वे लोग वह पहुंचे तो शेर उस लड़की की रखवाली कर रहे थे। हमारे वहां प‍हुंचते ही वे उसे छोड़ कर जंगल में वापस चले गए।

 लड़की ने पुलिस को बताया कि अपहरणकर्ता ने शादी का दबाव बनाते हुए उस लड़की को खूब ने पीटा लेकिन शेरों ने उसे किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

इथियोपियन वन्यजीव विशेषज्ञ के मुताबिक शेरों ने उस लड़की को इस लिए छोड़ दिया होगा क्योंकि लड़की का रोना उन्हें शेर के बच्चे के रोने की तरह लगा होगा।

पुलिस का कहना है कि लोगों के लिए यह किसी चमत्कार की तरह लगा होगा क्योंकि सामान्यता शेर इंसानों को देखते ही उन पर हमला कर देते है।

जिन लोगों ने लड़की का अपहरण किया था वे बाद मेुं पकड़े गए हैं। अधिकांश इथियोपियाई समुदाय के लोग अपहरण करके शादियां करते हैं।